शिबानी दांडेकर बोलीं- 'अंकिता लोखंडे सुशांत के नाम पर फेम चाहती हैं', करारा जवाब देते हुए देवोलीना और रश्मि देसाई बोलीं- 'उसे जरुरत नहीं, वो पहले से ही स्टार है'
सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद से ही कई सेलेब्स उनके समर्थन में उतरे हैं। इनमें से एक हैं उनकी दोस्त और फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर, जो लगातार अंकिता लोखंडे पर निशाना साध रही हैं। शिबानी ने हाल ही में अंकिता पर निशाना साधते हुए कहा था कि वो खुद सुशांत के साथ अपना रिश्ता बचा नहीं पाईं और अब रिया पर आरोप लगाकर 2 सेकंड का फेम पाने की कोशिश कर रही हैं। इस भड़काऊ बयान के बाद से ही अंकिता को फैंस और टेलीविजन सेलेब्स का खूब सपोर्ट मिल रहा है।
शिबानी को जवाब देते हुए साथ निभाना साथिया एक्ट्रेस देवोलीना ने ट्विटर पर लिखा, 'वो (शिबानी) जो भी हो उसे पूरे दिन भर में 2 सेकंड का फेम हमारी प्यारी अंकिता के बारे में लिखने से मिला है। ये तो हद ही हो गई है। कहां से चले आते हैं ये लोग और कौन सी दुनिया में जीते हैं। तुम्हें बहुत शक्ति मिले अंकिता लोखंडे'।
देवोलीना के बाद रश्मि देसाई ने भी अंकिता का समर्थन करते हुए उनके और सुशांत के रिश्ते पर रोशनी डाली है। एक्ट्रेस ने लंबे नोट में लिखा, 'अंकिता मेरी करीबी दोस्त रही है। और मैं इतना जानती हूं कि अंकिता और सुशांत का रिश्ता टॉक्सिक नहीं था। दोनों ने अलग होने के बावजूद एक दूसरे का सपोर्ट किया है। अंकिता सुशांत के परिवार से बेहद करीब थी और आज भी है। और आज कुछ लोग जिन्हें ना रिया के बारे में पता है और ना ही स्थिति के बारे में वो अंकिता पर बुरी रोशनी डाल रहे हैं। अंकिता ने साफ कहा है कि वो भी जानना चाहती हैं कि आखिर सुशांत ने जो किया उसके पीछे क्या वजह थी'।
##आगे रश्मि लिखती हैं, 'लोगों का दिमाग बहुत छोटा हो चुका है और वो अपनी लिमिट क्रॉस कर रहे हैं। मैं उनके दुखों को समझती हूं मगर बिना कुछ जाने किसी पर इल्जाम लगाना गलत है। अंकिता उस वक्त सुशांत के साथ थी जब वो स्टार नहीं बना था तो प्लीज उनके रिलेशन पर बात करना बंद करें और इसपर भी कि अंकिता के बाद उसने किसे चाहा। हमें अपने दिमाग में ये बात रखनी होगी कि हमने एक हीरा खोया है। और रही बात 2 सेकंड फेम की तो अंकिता को उसकी जरूरत नहीं है क्योंकि वो पहले से ही एक स्टार है।
शिबानी दांडेकर के बयान के बाद से अंकिता को सोशल मीडिया पर फैंस और दोस्तों का लगातार समर्थन मिल रहा है। इसपर अंकिता ने भी शिबानी के 2 सेकंड फेम पर उन्हें करारा जवाब दिया है।
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k6Pcxr
Comments