स्पेशल प्रोमो शूट करने मुंबई के होटल पहुंचे सलमान खान, एक्स कंटेस्टेंट्स सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान, हिना और मोनालिसा भी हैं क्वारैंटाइन पर आधारित प्रोमो का हिस्सा
टेलीविजन के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 14 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शो को 3 अक्टूबर से कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा जिससे 16 दिन पहले होस्ट सलमान खान ने इसका स्पेशल प्रोमो शूट किया है। खबरी पेज की तरफ से शूटिंग की कुछ तस्वीरें भी लगातार सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि इस प्रोमो को कंटेस्टेंट्स के क्वारैंटाइन होने की थीम पर बनाया जा रहा है।
हाल ही में शो के खबरी पेज की तरफ से खबरें हैं कि सलमान खान ने मुंबई के जुहू स्थित जे डब्ल्यू मैरियट होटल में स्पेशल प्रोमो शूट किया है। सेट की तस्वीरों में फ्लोर पर एक विशाल शतरंज का बोर्ड बना नजर आ रहा है। इस स्पेशल प्रोमो की थीम शो में जाने से पहले क्वारैंटाइन होने वाले कंटेस्टेंट्स पर है।
प्रोमो में नजर आएंगे एक्स कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस खबरी पेज के अनुसार इस स्पेशल प्रोमो में सलमान खान के साथ पिछले कुछ सीजन्स के एक्स कंटेस्टेंट्स भी नजर आएंगे। इनमें विनर रह चुके सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान से अलावा हिना खान और मोनालिसा भी हैं। शो में एंट्री लेने वाले सभी सेलेब्स और कॉमनर्स 20 सितम्बर से क्वारैंटाइन होने वाले हैं। जिससे पहले ही इस प्रोमो को चैनल द्वारा रिलीज किया जाएगा।
फिलहाल जैस्मिन भसीन, जान शानू, पवित्र पुनिया का नाम शो में हिस्सा लेने के लिए कन्फर्म माना जा रहा है। शो में आने वाले 16 कंटेस्टेंट्स में चार यूट्यूबर समेत 13 सेलेब्स और 3 कॉमनर्स हैं। ऐसे में लगातार खबरें थीं कि पॉपुलर यूट्यूबर कैरी मिनाटी उर्फ अजय नागर भी शो में एंट्री लेंगे हालांकि उन्होंने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इन खबरों को अफवाह बताया है। आकांक्षा पुरी और अली गोनी का नाम भी लगातार सामने आ रहा था मगर दोनों ने इससे इनकार कर दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iSjYu1
Comments