ओम प्रिंट वाला पजामा पहनकर बुरी तरह ट्रोल हुईं सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे, लोग बोले- 'ओम का अपमान कर रही है, भारतीय संस्कृति के बारे में कुछ नहीं पता'
सुशांत की मौत के एक लंबे समय बाद अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है। एक्ट्रेस अब इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और लगातार अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना नया लुक शेयर किया है जिसमें में वो ढ़ेर सारी चोटियां की हुई और गले में मोतियों की माला डाले हुए साधुओं की तरह गेटअप रखी हुई हैं। इस लुक में एक्ट्रेस ने ओम प्रिंट वाला पजामा भी पहना है जिसे देखकर लोग काफी गुस्से में आ गए हैं।
अंकिता ने हाल ही में अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा, ,अपनी चोटियों से प्यार हो गया है। मां तेरे जैसे यार कहां। शुक्रिया मां मुझे ये बहुत पसंद आया,। तस्वीरें सामने आते ही उनकी पोस्ट पर भड़के हुए लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
भारतीय संस्कृति के बारे में कुछ नहीं पता…
एक यूजर ने फोटो में कमेंट करते हुए लिखा, 'पहले तो तू ये लोवर उतार। तुझे अकल नहीं है, ओम का अपमान कर रही है। भारतीय संस्कृति के बारे में कुछ नहीं पता। नॉनसेंस। सुशांत के नाम पर फुटेज ले रही है तुझे जानता कौन है'।
आपके पास कॉमन सेंस है उसका इस्तेमाल करो..
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऐसा लोवर पहनना जिसमें ओम लिखा हुआ है बहुत गलत है। ये आपको खुद सोचना चाहिए। आप कोई बच्ची नहीं हो। आपके पास कॉमन सेंस है उसका इस्तेमाल करो'।
ओम शरीर पर नहीं सिर पर होना चाहिए..
अंकिता की पोस्ट पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'मैम, ओम लिखे हुए कपड़े को शरीर पर नहीं हमारे सिर पर होना चाहिए। बाकी आप समझा करो। जय भोले ओम, ओम, ओम'। लोग अंकिता के सेलेक्शन और संस्कृति पर भी कई सवाल खड़े कर रहे हैं। एक्ट्रेस की पोस्ट पूरी तरह से नाराज लोगों के कमेंट्स देखने मिल रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32BLpSU
Comments