जया बच्चन के उठाई इंडस्ट्री के लिए आवाज तो सपोर्ट में उतरीं काम्या पंजाबी, बोलीं- 'लोगों का ध्यान भटक रहा है, मैं इस सर्कस का हिस्सा नहीं बनने वाली'

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इंडस्ट्री के कई बड़े मुद्दे खुलकर सामने आ रहे हैं। मामले में ड्रग एंगल सामने आने के बाद बीजेपी सांसद और एक्टर रवि किशन ने संसद में बॉलीवुड को गटर तक कह दिया। इससे नाराज होकर सपा सांसद जया बच्चन ने राज्यसभा में खुलकर इंडस्ट्री के लिए आवाज उठाई। उनका मानना है कि इस मुद्दे के जरिए बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश हो रही है। अब उन्हें लगातार अपने साथी कलाकारों और इंडस्ट्री के लोगों का सपोर्ट मिल रहा है। अब इसपर टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी अपने विचार सामने रखे हैं। उनका कहना है कि लोग सुशांत केस से भटक रहे हैं।

शक्ति अस्तित्व के एहसास की शो में नजर आ रहीं काम्या पंजाबी के ट्विटर के जरिए जया बच्चन के पक्ष में बात कही है। उन्होंने लिखा, 'टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा होने के नाते मुझे लगता है कि सुशांत हममें से ही एक था और हम जानने का हक रखते हैं कि आखिर 14 जून को क्या हुआ था। मेरा पक्ष साफ है। फिल्म इंडस्ट्री और यहां के लोगों को गाली देना मेरे लिए गलत है। लोगों का ध्यान पूरी तरह भटक रहा है और मैं इस सर्कस का हिस्सा नहीं बनने वाली। आपको ढेर सारा प्यार जया जी'।

रवि किशन को दिया था जया बच्चन ने जवाब

संसद में रवि किशन ने साफ शब्दों में इंडस्ट्री को गटर बताया था। इसपर जया ने राज्यसभा पर अपनी नाराजगी जताई। एक्ट्रेस ने बिना किसी व्यक्ति का नाम लिए कहा, 'सिर्फ चुनिंदा लोगों की वजह से आप इस इंडस्ट्री की छवि को धूमिल नहीं कर सकते। कल मुझे बहुत शर्मिंदगी हुई जब लोकसभा में हमारे एक सदस्य ने जो कि खुद भी फिल्म इंडस्ट्री से है, उन्होंने इंडस्ट्री के खिलाफ बातें की। ये शर्मनाक है। जिस थाली में खाते हैं उसमें छेद करते हैं। गलत बात है। इंडस्ट्री को सरकार से सुरक्षा और समर्थन की जरूरत है।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jaya Bachchan raised support for the industry, Kamya Punjabi came in support, said - 'People are distracting, I am not going to be a part of this circus'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35ECd1Y

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......