गले की गांठ में तकलीफ बढ़ने पर नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक हुए अस्पताल में भर्ती, सर्जरी के बाद करेंगे शो में वापसी
टेलीविजन के पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से लॉकडाउन के बाद से ही नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक की नामौजूदगी दर्शकों को खल रही है। गाइडलाइन के अनुसार 65 साल से ज्यादा उम्र होने के चलते घनश्याम सेट से दूर रहे। अब जब परमिशन मिली तो एक्टर खराब हेल्थ के चलते वापसी नहीं कर पाए हैं। बताया गया है कि गले में हुई गांठ के चलते एक्टर को अस्पताल में भर्ती किया गया हैं जहां डॉक्टर्स ने उन्हें सर्जरी करवाने को कहा है।
घनश्याम नायक के गले में गांठ है जिसमें कुछ दिनों से तकलीफ बढ़ गई थी। जांच करवाने पर डॉक्टर्स ने उन्हें तुरंत इसकी सर्जरी करवाने की सलाह दी थी जिसके बाद 6 अगस्त को सर्जरी हुई है। उनकी तबियत फिलहाल पहले से काफी बेहतर हैं लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें एडमिट रखा गया है।
रिकवर होकर करेंगे सेट पर वापसी
तारक मेहता शो से जुड़े एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को जानकारी दी है कि घनश्याम को गले में गांठ हुई थी जिसकी सर्जरी भी हो चुकी है। रिकवर होने के बाद घनश्याम जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगे। नट्टू काका का किरदार शो के लिए काफी अहम है और उनके ना होने पर फैंस उनकी कॉमिक टाइमिंग को मिस कर रहे हैं।
घनश्याम नायक ने भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी से विनती की थी कि उन्हें जल्द सेट पर बुलाया जाए। घनश्याम ने कहा, 'उन्होंने मुझे आश्वासन दिया हैं कि वे मुझे अपने घर से सेट तक और फिर सेट से घर तक पहुंचाने का इंतजाम भी करेंगे'।
आखिरी सांस तक काम करना चाहते हैं नट्टू काका
लॉकडाउन के बाद 65 साल से बड़े एक्टर्स को शूटिंग करने की इजाजत नहीं दी गई थी। लेकिन जब अनुमति मिली तो घनश्याम काफी खुश हुए थे। उन्होंने भास्कर से कहा था, बहुत खुश हूं क्योंकि आखिरकार सीनियर कलाकार को काम करने का मौका मिल ही गया। मैं ऐसे कई सीनियर एक्टर्स को जानता हूं जिन्हें अपनी आखिरी सांस तक काम करने की इच्छा है। मैं भी उन्हीं में से एक हूं। हमें घर में बैठाकर कोई फायदा नहीं हैं। मैं पूरी तरह से फिट हूं और अपने अंतिम क्षण तक काम करना चाहता हूं। हां, यदि तबियत नाजुक हैं तो जाहिर हैं इस माहौल में घर से बाहर निकलना सुरक्षित नहीं हैं। लेकिन तबियत यदि काम करने की इजाजत दे रही हैं तो पूरी सावधानी बरतकर शूट करना गलत काम नहीं हैं। अमिताभ बच्चन तो मुझसे उम्र में बड़े हैं, वो काम कर सकते हैं तो मैं क्यों नहीं?
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के नए एपिसोड शुरू कर दिए गए हैं जिसमें नई अंजलि भाभी सुनैना फौजदार और सोढ़ी भी नजर आ रहे हैं। घनश्याम की वापसी भी जल्द होनी थी मगर उनकी हेल्थ प्रॉब्लम के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3buRmns
Comments