कोरोनामुक्त होने के बावजूद शो में अगले हफ्ते नजर नहीं आएंगी मलाइका अरोड़ा, मेकर्स बोले- वे आराम करना चाहती हैं
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अब कोरोना मुक्त हो चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी भी दी थी। हालांकि कोरोनामुक्त होने के बावजूद वे अपने शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में इस हफ्ते नजर नहीं आएंगी। शो के प्रोड्यूसर रंजीत शर्मा ने दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान बताया कि मलाइका अभी कुछ दिन और आराम करना चाहती हैं।
रंजीत ने कहा, 'मलाइका की कोरोना रिपोर्ट 20 सितंबर को ही आई है जिसमें वे नेगेटिव निकली हैं। शूटिंग शेड्यूल के मुताबिक टीम अगला एपिसोड 22 सितंबर को शूट करने वाली है। मलाइका फिलहाल शूटिंग के इस शेड्यूल में शामिल नहीं होना चाहतीं, क्योंकि वे कुछ दिन और आराम करना चाहती हैं।'
अगले हफ्ते से आ जाएंगी मलाइका
रंजीत ने बताया, 'जब उन्होंने अपनी ये बात प्रोडक्शन टीम के सामने रखी तो हम भी उन्हें मना नहीं कर सके। जाहिर है हम भी समझते हैं कि उन्हें ठीक होने में वक्त लगेगा। मलाइका ने आश्वासन दिया है कि वे अगले हफ्ते से शूटिंग शुरू कर देंगी।'
एक हफ्ते के लिए बढ़ा नोरा का कॉन्ट्रैक्ट
शो में मलाइका की अनुपस्थिति में उनकी जगह नोरा फ़तेही ने ली है। सुनने में आया था कि शो के मेकर्स ने उन्हें सिर्फ दो हफ्ते के लिए ही साइन किया था लेकिन अब उनका कॉन्ट्रैक्ट एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। रंजीत बताते हैं, 'जी हां शुरूआत में हमने नोरा को सिर्फ दो एपिसोड के लिए ही साइन किया था लेकिन अब एक और हफ्ते के लिए वे हमारे साथ रहेंगी। कुल मिलाकर वे 3 एपिसोड में दिखेंगी।'
बता दें कि 7 सितंबर को मलाइका के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी। इसके बाद मलाइका ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी शेयर करते हुए खुद को घर पर ही क्वारैंटाइन कर लिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kGYi4b
Comments