अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के बाद सुशांत का हुआ था कृति सैनन से 'राब्ता', लेकिन रिलेशनशिप पर दोनों ने कहा था-'हम दोस्त हैं'

14 जून को अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में मृत मिले सुशांत सिंह राजपूत के 2018 में लिखे कुछ नोट्स सामने आए हैं। इन नोट्स में यूं तो सुशांत ने कई बातों का जिक्र किया है लेकिन एक बात ने सबका ध्यान खींचा है। सुशांत ने इस नोट में कृति सैनन के साथ ज्यादा वक्त बिताने की बात कही थी।

कृति और सुशांत की पर्सनल बॉन्डिंग किसी से छुपी नहीं थी। यही वजह है कि सुशांत की मौत के बाद कृति ने खुलकर ना सही लेकिन इशारों-इशारों में उन्हें अपनी पोस्ट के जरिए याद जरूर किया है।

'राब्ता' से हुआ दोनों का राब्ता

2017 में आई राब्ता में दोनों ने साथ काम किया था। इस फिल्म के लिए पहले आलिया भट्ट को अप्रोच किया गया था लेकिन उनके इनकार के बाद यह फिल्म कृति सैनन की झोली में जा गिरी। 2016 में इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही सुशांत और कृति की नजदीकियों की खबरें आम हो चली थीं।

यह वही समय था जब सुशांत का अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से रिश्ता टूटने की कगार पर था। आखिरकार 2016 में सुशांत और अंकिता का छह साल पुराना लिव इन रिलेशनशिप टूट गया और सुशांत कृति के साथ वक्त बिताने लगे।

राब्ता बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही लेकिन कृति-सुशांत की पर्सनल बॉन्डिंग मजबूत होती चली गई। खबरों के मुताबिक, कृति सुशांत से मिलने उनके अपार्टमेंट पर भी जाया करती थीं। 2017 में कृति के बर्थडे पर सुशांत ने अपने घर में एक पार्टी भी दी थी।

दोनों फ़्रेंड्स और फैमिली के साथ हैंगआउट करते हुए भी साथ नजर आते थे। दोनों दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने स्विटजरलैंड भी गए थे।

स्विटजरलैंड ट्रिप के दौरान सुशांत-कृति।

सुशांत कृति के पेरेंट्स से मिलने उनके घर भी गए थे जिसके बाद इनके अफेयर की चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया था। हालांकि, यह दोनों हमेशा इस बात से इनकार ही करते रहे। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच अच्छे दोस्तों से ज्यादा कोई और रिश्ता नहीं है।

दोनों ने कहा-'हम दोस्त हैं'

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत ने एक बार कहा था, 'मेरे और कृति को लेकर उड़ रही खबरें बेहद इंट्रेस्टिंग जरूर हैं लेकिन निराधार हैं। हम दोनों दिल्ली से हैं, बहुत बड़े फूडी भी हैं। वो इंजीनियर थीं और मैं भी फिल्मों में आने से पहले इंजीनियरिंग से जुड़ा था इसलिए हमारी खूब बनती है। कृति ने भी सोशल मीडिया पर सुशांत के साथ अपने रिश्ते को खारिज करते हुए लिखा था, बहुत हुआ, हम बतौर को-स्टार एक-दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं, इन निराधार खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। धन्यवाद।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput shared personal bonding with Kriti Sanon'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hDzYhL

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......