अबिगेल पांडे और ब्वॉयफ्रेंड सनम जौहर के घर हुई छापेमारी से एनसीबी ने जब्त किया ड्रग, दोनों के खिलाफ दर्ज किया गया मामला

अबिगेल पांडे और उनके ब्वॉयफ्रेंड सनम जौहर ड्रग मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। ड्रग पैडलर अनुज केशवानी ने नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो से पूछताछ में दोनों का नाम लिया था जिसके बाद से ही दोनों से पूछताछ जारी है। 23 सितम्बर को एनसीबी ने पूछताछ करने के साथ इनके जूहु स्थित घर पर छापा मारा था जहां से ड्रग की कुछ मात्रा बरामद की गई है। घर में ड्रग स्टोरेज मिलने से अब दोनों के खिलाफ ड्रग का सेवन करने का मामला दर्ज हो चुका है।

घर पर रेड मारने के बाद 24 सितम्बर को भी अबिगेल पांडे और सनम जौहर से पूछताछ की गई थी। इस दौरान उनसे ड्रग पैडलर्स से कनेक्शन होने पर सवाल-जवाब किए गए। अब टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार दोनों के घर से 23 सितम्बर को हुई छापेमारी में ड्रग के एक प्रकार की कुछ मात्रा जब्त की गई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीसी अधिनियम की धारा 20 (बी) के तहत के स दर्ज किया गया है। यदि दोनों दोषी साबित होते हैं तो उन्हें 10 साल तक की जेल हो सकती है। इनसे पहले रिया चक्रवर्ती को भी इसी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था।

पूछताछ में अबिगेल ने लिया सारा खान का नाम

बॉलीवुड के बाद अब टीवी इंडस्ट्री में ड्रग मामले से हलचल शुरू हो चुकी है। हमारे सूत्र बताते हैं कि अबिगेल पांडे और ब्वॉयफ्रेंड सनम ने दूसरे दिन पूछताछ के दौरान एक्ट्रेस सारा खान और अंगद हसीजा का भी ड्रग कनेक्शन बताया है। इसके बाद एनसीबी जल्द ही उन्हें समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाएगी। इनके अलावा बॉलीवुड के सबसे बड़े ड्रग पैडलर करमजीत ने भी 20 टीवी एक्टर्स के नामों का खुलासा किया है जिनमें ए-ग्रेड और बी-ग्रेड के टीवी एक्टर्स शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A case was registered against both, the NCB seized drugs from the raid at the house of Abigail Pandey and boyfriend Sanam Johar.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3668r6I

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......