साराभाई वर्सेज साराभाई फेम राजेश कुमार हुए कोरोना मुक्त, रिपोर्ट नेगेटिव आने पर मजेदार अंदाज में फैंस को दी जानकारी
साराभाई वर्सेज साराभाई शो में रोसेश का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाले राजेश कुमार कुछ दिनों पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। एक्टर को एसिम्पटोमैटिक कोरोना था जिसके चलते वो घर पर ही क्वारैंटाइन थे। अब एक्टर ने फैंस को खुशखबरी देते हुए बताया है कि 13 दिनों बाद उनकी कोविड 19 टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी सेक्शन में जानकारी देते हुए राजेश ने लिखा, 'इतने दिनों तक कोविड 19 की तरफ पॉजिटिव एटीट्यूड रखने के बाद आखिरकार में नेगेटिव हो चुका हूं। मुझे और मेरे परिवार को अपनी दुआओं में रखने के लिए आप सभी का बेहद शुक्रिया'।
कोरोना से जंग जीत चुके राजेश कुमार ने अपनी रिकवरी पर बातचीत करते हुए स्पॉटब्वॉय से कहा, 'कोरोनावायरस पॉजिटिव आना यकीनन अच्छी खबर नहीं थी। लेकिन हां मैंने जरूरी कदम उठाते हुए खुद को घर पर ही क्वारैंटाइन किया। मैं हर तरह का मेडिकेशन और डॉक्टर्स द्वारा दी गई सलाह का पालन कर रहा हूं। मेरी हेल्थ बेहतर हो चुकी है और इसमें मेरे परिवार, दोस्तों, सह-कलाकारों और मेरे मौजूदा शो के मेकर्स ने मुझे काफी सपोर्ट किया है। आगे एक्टर ने सभी लोगों से स्वास्थ का ख्याल रखने और सुरक्षित रहने की भी अपील की है'।
बताते चलें कि राजेश का अपकमिंग शो 'एक्सक्यूजमी मैडम' 14 सितम्बर से स्टार भारत पर शुरू होने वाला है। शो में राजेश के बॉस के रूप में नायरा बनर्जी और उनकी पत्नी के रूप में सुचेता खन्ना नजर आने वाली हैं। शो का प्रोमो भी जारी किया जा चुका है। ये शो मे आई कम इन मैडम का सीक्वल है। अब कोरोना से रिकवर होने के बाद राजेश जल्द ही सेट पर वापसी करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bObv8b
Comments