'रसोड़े में कौन था..' की कोकिलाबेन उर्फ रूपल पटेल का फर्स्ट लुक आया सामने, बोलीं- 'इस बार और कठोर और बेबाक होगा ये आइकॉनिक किरदार'

कुछ दिनों पहले ही साथ निभाना साथिया शो का एक सीन 'रसोड़े में कौन था' काफी वायरल हुआ था। इस सीन को म्यूजिक क्रिएटर यशराज मुखाते ने एक बेहतरीन रैप सॉन्ग में बदल दिया था जिसके बाद ये डायलॉग हर किसी की जुबान पर था। वीडियो के पॉपुलर होने के साथ ही शो की मेकर रश्मि शर्मा ने इसका दूसरा सीजन लाने का फैसला किया। पिछले सीजन कोकिलाबेन का किरदार निभाने वाली रूपल पटेल 'ये रिश्ते हैं प्यार के' शो में व्यस्त होने के चलते शो का हिस्सा नहीं थीं। हालांकि उस शो को अचानक ही बंद कर दिया गया और रूपल इस शो में आने के लिए राजी हो गईं।

हाल ही में दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान, कोकिलाबेन उर्फ रूपल पटेल ने नए सीजन से जुड़ी कुछ खास बातें शेयर की हैं। अभिनेत्री की मानें तो इस बार भी रसोड़े में कई ड्रामे होंगे हालांकि कोकिलाबेन का अंदाज पहले सीजन से थोड़ा हटके नजर आएगा।

ये रिश्ते हैं प्यार के शो को रिप्लेस करेगा शो।

रूपल पटेल ने कहा, "जब मुझे मेकर्स की तरफ से सीजन 2 के लिए कॉल आया था तब मैं उत्साहित तो हुई लेकिन थोड़ा डर भी लगा। पहला सीजन तकरीबन 7 साल तक चला और अब जब दूसरे सीजन के साथ हम लौट रहे हैं तो जाहिर हैं लोगों की उम्मीदें हमसे काफी बढ़ जाएंगी। एक जिम्मेदारी महसूस हो रही है और हर बार बस यही सोचते हैं कि हमें ज्यादा मेहनत करना होगा ताकि दर्शक फिर सर-आंखों पर बैठाएं।"

अपने किरदार को लेकर वे आगे बताती हैं, "पिछले सीजन के मुकाबले इस बार कोकिलाबेन का बेबाकपन ज्यादा नजर आएगा। आम तौर पर ऐसा किरदार स्क्रीन पर देखने को नहीं मिलता है। इस किरदार को दो अलग-अलग स्वभाव की बहुओं को साथ लेकर चलना हैं तो कहीं-न-कहीं कोकिलाबेन के किरदार को मजबूत बनाने की बहुत जरूरत है। जब दोबारा दर्शक के सामने आ रहे हैं तो जाहिर सी बात हैं कि जिस कोकिला को उन्होंने एक अंदाज में देखा हैं उसमे थोड़ा बदलाव इस सीजन में तो जरूर देखने को मिलेगा।"

कोकिलाबेन के लुक में भी इस बार ज्यादा बदलाव नहीं नजर आएगा। इस बारे में रूपल बताती हैं, "देखिए कोकिलाबेन अब एक आइकोनिक कैरेक्टर बन गई हैं और इसीलिए उसकी जो आइकोनिक चीजें हैं जैसे कि उसकी बड़ी बिंदी, काजल और बालों का जुड़ा उनके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई हैं। लेकिन हां, इस बार कोकिलाबेन के किरदार में थोड़ी और कठोरता नजर आएगी। वो अपनी साड़ी पर स्टॉल और नाक पर डायमंड की जगह नोज रिंग पहनती नजर आएंगी। मुझे उम्मीद है लोगों को मेरा ये लुक जरूर पसंद आएगा।"

बातों-ही बातों में रूपल ने बताया कि इस सीजन में भी रसोड़े का ड्रामा ऑडियंस तक जरूर पहुंचेगा। वे बताती हैं, "ये सास-बहु की कहानी है, जाहिर है इसमें रसोड़ा तो जरूर होगा। रसोड़े में कौन था मीम इतना पॉपुलर हो गया हैं कि इसकी झलक के बिना तो शो अधूरा ही रहेगा।" बता दें, शो की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं और सूत्रों की मानें तो इसे अगले महीने नवरात्रि के मौके पर लांच किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kokilaben aka Roopal Patel's first look came from sath nibhana sathiya 2, share about her character -'This time iconic character will be more rigid and unassuming,'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3j7Pi80

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......