कॉमेडियन बलराज सयाल ने गर्लफ्रेंड दीप्ति तुली से की गुपचुप शादी, सामने आई शादी की पहली तस्वीर

हाल ही रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 10 में नजर आ चुके बलराज सयाल ने एक मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर शेयर कर सबको हैरान कर दिया है। ये मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि बलराज की पत्नी हैं जिनसे कॉमेडियन ने 7 अगस्त को गुपचुप शादी कर ली है। जी हां, एक साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद बलराज ने अपनी गर्लफ्रेंड दीप्ति तुली से जलंधर, पंजाब में शादी की है।

साल 2019 में हुई थी पहली मुलाकात

बलराज सयाल ने टाइम्स ऑफ इंडिया से अपनी लवस्टोरी शेयर करते हुए बताया कि वो दीप्ति से चंडीगढ़ में साल 2019 में शूटिंग के दौरान मिले थे। बलराज इस शो में होस्ट थे वहीं उनका लेडी लव दीप्ति अपने म्यूजिक बैंड के साथ परफॉर्म कर रही थीं। इस शो के दौरान बलराज को पहली नजर में ही दीप्ति को पसंद कर बैठे थे मगर क्योंकि दीप्ति ने उनके मैसेज का जवाब नहीं दिया तो उन्हें लगा ये एक तरफा ही है। इसके बाद दोनों की लगातार बाद हुई मगर महज दोस्त की तरह।

गोवा में किया था शादी के लिए प्रपोज

कॉमेडियन ने आगे बताया, कि उनकी ज्यादा बातें नहीं होती थीं। इसके बाद वो खतरों के खिलाड़ी शो की शूटिंग के लिए निकल गए। बलराज लगातार दीप्ति को मैसेज करते थे मगर उनकी तरफ से अच्छा जवाब नहीं आता था। इसके बाद जब कॉमेडियन तुर्की और ग्रीस की ट्रिप पर गए तो दीप्ति उनसे लंबी बातचीत करने लगीं। इसके बाद दोनों की कुछ मुलाकातें हुईं और बलराज ने आखिरकार 26 जनवरी को गोवा के गेटवे में उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया। दीप्ति काफी हैरान रह गई थीं और उन्होंने तुरंत जवाब नहीं दिया।

आगे बलराज ने कलर्स के शो मुझसे शादी करोगे में हिस्सा लिया था। शो से वापस आकर उन्होंने फिर दीप्ति के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और इस बार उन्होंने हां कह दिया। लॉकडाउन अनाउंस होने के कुछ दिनों पहले ही दोनों के परिवार आपस में मिले और शादी तय की। दीप्ति जलंधर में बलराज के घर से महज 15 मिनट की दूरी पर रहती थीं।

##

बलराज ने हिंदू रीति रिवाज से सात फेरे लिए थे। हाल ही में कॉमेडियन ने शादी की खबर देते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। दीप्ति तुली एक म्यूजिशियन हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Comedian Balraj Sayal's secret marriage to girlfriend Deepti Tuli, first photo of marriage


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/330FLsB

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......