नेलपॉलिश की शूटिंग के दौरान पॉजिटिव मिले मानव कौल और आनंद तिवारी, रिपोर्ट का इंतजार कर रहे अर्जुन रामपाल ने खुद को किया क्वारैंटाइन
अर्जुन रामपाल कल तक नेलपॉलिश की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान ही उनके को-स्टार्स मानव कौल और आनंद तिवारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके तुरंत बाद शूटिंग रोक दी गई। हालांकि अर्जुन रामपाल की रिपोर्ट आना बाकी है, लेकिन तब तक उन्होंने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। इस बात की जानकारी अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
नेल पॉलिश एक कोर्ट रूम ड्रामा है। इसमें अर्जुन रामपाल, मानव कौल, आनंद तिवारी और रजत कपूर लीड रोल प्ले करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3copz8Q
Comments