कंगना रनोट ने कहा- ये बलात्कार है, मेरे सपनों का, मेरे हौसलों का, आत्मसम्मान का और भविष्य का

मुंबई में बीएमसी की कार्रवाई के बाद 8 दिन बाद एक्ट्रेस कंगना रनोट ने अपने ऑफिस की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कीं। उन्होंने 3 ट्वीट किए, 'ये बलात्कार है, मेरे सपनों का, मेरे हौसलों का, मेरे आत्मसम्मान का और मेरे भविष्य का।'

उन्होंने लिखा, 'एक उम्र बीत जाती है घर बनाने में और तुम आह भी नहीं करते बस्तियां जलाने में।

##

बीएमसी ने 9 सितंबर को कंगना के पाली हिल स्थित ऑफिस में कार्रवाई की थी और अवैध निर्माण को तोड़ दिया था। बीएमसी की टीम ने करीब दो घंटे तक जेसीबी, हथौड़े और क्रेन से तोड़फोड़ की। दरअसल, इसी दिन कंगना हिमाचल से मुंबई पहुंची थीं। हालांकि, कंगना ने बीएमसी की कार्रवाई पर हाईकोर्ट स्टे ले लिया है। इस मामले की सुनवाई अब 22 सितंबर को होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंगना रनोट ने ट्वीट कर अपने ऑफिस की तस्वीर शेयर की। बीएमसी ने 9 सितंबर को पाली हिल्स स्थित उनके ऑफिस मणिकर्णिका फिल्म्स में अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FOgeeo

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......