परिवार की ओर से वकील विकास सिंह ने कहा- सुशांत के पास कोई लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं थी

सुशांत की मेंटल हेल्थ को लेकर एक कैंपेन चलाया गया। इस कैंपेन से सुशांत की तीनों बहनें दुखी हैं। हमने एफआईआर में कहा था कि रिया के जिंदगी के आने के बाद सुशांत की जिंदगी में मानसिक तनाव शुरू हो गया था। इस मानसिक तनाव के लिए रिया जिम्मेदार थी। जो भी ट्रीटमेंट रिया ने सुशांत को दिया, उसे सुशांत के परिवार को नहीं बताया गया। इन हालात में जब रिया ने सुशांत को छोड़ा और सुशांत एंजायटी से परेशान हुआ, तो बहन ने सुशांत के लिए इलाज की कोशिश की। मीडिया में जो भी चलाया जा रहा है, उसके बारे में मैं कहना चाहूंगा कि परिवार की मुश्किलों और दुखों को और ना बढ़ाइए।

वकील विकास सिंह ने कहा

  • सुशांत के पास कोई लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं थी। उनके परिवार के खिलाफ जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वो झूठे और अपमानजनक है। अगर इन रिपोर्ट्स को नहीं रोका गया तो हम चैनलों के खिलाफ एक्शन लेने को मजबूर होंगे।
  • परिवार ने मिलकर फैसला लिया है कि सुशांत के जीवन पर कोई फिल्म या टीवी सीरियल बिना उनकी पिता की इजाजत के नहीं बनाया जाएगा। स्क्रिप्ट और फिल्म की कहानी दिखानी ही होगी। अगर फिर भी ऐसा कोई करता है, तो वो स्वतंत्र है।
  • सुशांत की तीनों बहनें आज मुझसे मिलीं। उन्होंने बड़ा दुख बताया कि मीडिया में कैम्पेन चलाया जा रहा है उनके परिवार को बदनाम करने के लिए ताकि रिया जो आरोपी हैं, उसे फायदा मिले। सुशांत की मानसिक स्थिति 2019 तक पूरी तरह ठीक थी। रिया के आने के बाद ही उनकी मानसिक स्थिति खराब हुई।
  • सुशांत घबड़ाए रहते थे। जो भी प्रिस्क्रिप्शन फैमिली के पास था, उसमें कोई बीमारी नहीं थी, दवाएं लिखीं थी। जब 8 को सुशांत बहुत घबराया हुआ था, तो बहन जो दवा खुद खाती थी, तो उसने वही उसे सलाह दी कि खा लो।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant singh father kk singh family lawayer addressed media news and update


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F1jpis

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......