'बालिका वधु' शो के असिस्टेंट डायरेक्टर राम वृक्ष गौर को सब्जी बेजते देख भावुक हुए अनूप सोनी, कहा- 'ये दुखद है, हमारी टीम उनकी मदद करने के लिए संपर्क कर रही है'

कोविड 19 कई तरह से लोगों के लिए बुरा साबित हो रहा है। जहां कुछ टीवी एक्टर आर्थिक तंगी से सुसाइड कर चुके हैं वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो पेट पालने के लिए छोटे मोटे काम कर रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं हिट ड्रामा शो बालिका वधू के असिस्टेंट डायरेक्टर रामवृक्ष गौर। रामवृक्ष बालिका वधू शो की दूसरी यूनिट के असिस्टेंट डायरेक्टर थे जो फिलहाल महामारी के कारण काम छूटने पर अब गांव में सब्जी बेच रहे हैं। अपनी टीम मेंबर को इस तरह आर्थिक तंगी से परेशान देख अनूप सोनी ने उनकी मदद करने की इच्छा जताई है।

रामवृक्ष गौर की खबर सामने आते ही उनसे जुड़े कई लोग शॉक हैं। इसी बीच शो बालिका वधू में आनंदी के पिता भैरो धर्मवीर सिंह का किरदार निभाने वाले अनूप सोनी ने भी उनकी ऐसी हालत देख दुख जताया है। एक्टर ने ट्विटर पर लिखा, 'ये दुखद है.. हमारी बालिका वधू की टीम को इस बारे में जानकारी मिली है और हम इनसे संपर्क बनाने की कोशिश कर रहे हैं'। अनूप ने न्यूज 18 से बातचीत में ये भी बताया कि क्योंकि रामवृक्ष सेकंड यूनिट में काम करते थे इसलिए ज्यादा लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी।

रामवृक्ष लॉकडाउन से पहले उत्तर प्रदेश में एक फिल्म पर काम कर रहे थे लेकिन लॉकडाउन के चलते काम पूरी तरह बंद हो गया। निर्माताओं ने जब बताया कि वो इस फिल्म को अब अगले साल ही दोबारा शुरू कर पाएंगे तो रामवृक्ष ने गांव आकर पिता का कारोबार संभालने का मन बना लिया। यहां उन्होंने सब्जी बेचना भी शुरू किया जिसमें उन्हें कोई शर्मिंदगी नहीं है।

रामवृक्ष 'बालिका वधू' और 'इस प्यार को क्या नाम दूं' जैसे कई टीवी सीरियल में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर और यूनिट डायरेक्टर की तरह काम कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वो आजमगढ़ के एक कस्बे से ताल्लुक रखते हैं और उनके पास कोई जमीन या खेती बाड़ी भी नहीं है ऐसे में घर चलाने के लिए उन्हें सब्जी बेचनी पड़ रही है। रामवृक्ष ने बताया कि उन्होंने सब्जी बेचकर ही अपनी एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की है और उन्हें इस बात का गर्व है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Anoop Soni, who was emotional after seeing the vegetable director, Ram Vika Gaur, assistant director of 'Balika Vadhu' show, said- 'This is sad, our team is contacting to help them'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30f9zky

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......