ड्रग विवाद में बड़े नाम सामने आने पर शिल्पा शिंदे का बयान, बोलीं- 'इंडस्ट्री में ड्रग लेना आम बात है, मैनेजमेंट कंपनी खुद अपने आर्टिस्ट को स्पेशल सर्विस देती हैं'

सुशांत सिंह राजपूत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच जारी है। इस मामले में अब बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री के कई बड़े नाम जुड़ चुके हैं। दीपिका पादुकोण, रकुल प्रीत सिंह और श्रद्धा कपूर समेत कई एक्ट्रेस को अब तक समन भेजा जा चुका है। लगातार बड़े नाम सामने आते देख अब बिग बॉस 11 विनर शिल्पा शिंदे ने बताया कि कई मैनेजमेंट कंपनी खुद सेलेब्स के लिए ड्रग का इंतजाम करती हैं।

इंडस्ट्री में ड्रग लेना आम बात हैः शिल्पा

एनसीबी की जांच के दौरान बड़ी हस्तियों और नामी टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी क्वान का नाम भी इस मामले से जुड़ चुका है। इसपर शिल्पा ने खुलासा करते हुए टाइम्स नाउ से बातचीत में बताया है कि इंडस्ट्री में ड्रग का सेवन करना आम बात है। ड्रग पार्टी यहां खुलेआम होती हैं जिससे बड़ी हस्तियों का नाम लेने इसमें काफी आसान है। इंडस्ट्री के माहौल और साथ वाले लोगों के कारण कई यंग एक्टर्स भी इन गैर कानूनी काम का हिस्सा बन जाते हैं।

मैनेजमेंट कंपनी क्वान की कुछ चैट सामने आई हैं जिनमें खुलेआम ड्रग सप्लाई की बात की जा रही है। इस पर बात करते हुए शिल्पा ने कहा, 'जब मैनेजमेंट कंपनी वाले आर्टिस्ट को अप्रोच करते हैं तो आर्टिस्ट खुद पूछते हैं कि आप हमें क्या सुविधाएं देंगे। ये हर व्यक्ति की डिमांड पर निर्भर करता है। जब कंपनी वाले किसी आर्टिस्ट को इवेंट के लिए विदेश ले जाते हैं तो उन्हें ही पूरा ख्याल रखना होता है। इंडस्ट्री में कई मैनेजमेंट कंपनी हैं जहां खुद आर्टिस्ट पूछता है कि आप बड़े स्टार्स को क्या स्पेशल सर्विस दे सकते हैं'।

इस मामले में अब नया नाम टीवी एक्टर्स अबिगेल पांडे और उनके ब्वॉयफ्रेंड का है जिनसे बुधवार को एनसीबी ने लंबी पूछताछ की है। साथ ही दोनों के जुहू स्थित घर पर एनसीबी द्वारा रेड डाली गई है। इनके नाम ड्रग पैडलर्स अनुज केशवानी और राहिल ने बताए थे। अब जल्द ही मामले में दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत जैसे कई बड़े सेलेब से पूछताछ की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shilpa Shinde's statement on big names in drug controversy, said- 'It is common in the industry to take drugs, the management company itself gives special service to their artist'.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FUUJZE

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......