एसपी के निधन की खबर से दुखी हुए सलमान खान बोले - मेरा दिल टूट गया, आप अपनी संगीत की निर्विवाद विरासत में हमेशा जिंदा हो
सलमान की आवाज, एसपीबी अब इस दुनिया में नहीं रहे। बालासुब्रमण्यम के निधन की खबर सुनकर सलमान खान बेहद दुखी हो गए। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- एसपी सर के बारे में सुनकर दिल टूट गया... आप हमेशा संगीत की अपनी निर्विवाद विरासत में रहेंगे। सलमान के अलावा फिल्म इंडस्ट्री के दूसरे कलाकारों ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी।
अक्षय कुमार ने लिखा- एसपी सर के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। कुछ महीने पहले ही लॉकडाउन के दौरान उनसे बात हुई थी। जब हमने एक वर्चुअल कॉन्सर्ट किया था। वे स्वस्थ लग रहे थे। जीवन वाकई अप्रत्याशित है। मेरी संवेदनाएं परिवार क साथ हैं।
##महेश बाबू ने लिखा- यह बात मानने का दिल ही नहीं कर रहा कि एसपी गारू अब नहीं रहे। उनकी आवाज से ज्यादा कुछ भी दिल के करीब कभी नहीं आ सकता। आपकी आत्मा को शांति मिले सर। आपकी विरासत हमेशा जिंदा रहेगी।
##रितेश देशमुख ने लिखा- एसपी सर, अद्भुत संगीत के लिए सर आपका धन्यवाद सर। बहुत भारी दिल से कहना पड़ रहा है कि साथिया ये तूने क्या किया। आपकी आत्मा को शांति मिले। परिवार को और दुनिया भर के फैन्स को मेरी संवेदनाएं।
##धनुष ने अपने ट्वीट में लिखा- रेस्ट इन पीस एपीबी सर, एक आवाज जो हर घर में हमेशा गूंजेगी। आपकी आवाज और आप हमेशा हमारी आने वाली पीढ़ियों के साथ रहेंगे। हर चीज के लिए शुक्रिया सर। आप बहुत याद आओगे।
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/362M95P
Comments