मलाइका अरोड़ा के कोरोना पॉजिटिव होने पर नोरा फतेही ले रही हैं उनकी जगह, मेकर्स ने दो हफ्तों के लिए किया साइन

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा कोरोना संक्रमित हो गई हैं जिसके चलते वे रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के सेट से कुछ दिनों के लिए दूर रहेंगी। शो में वे गीता कपूर और टेरेंस लुईस के साथ जज की भूमिका में दिख रही थीं। एक्ट्रेस घर में सेल्फ क्वारैंटाइन हैं ऐसे में शो के मेकर्स ने अब मलाइका की जगह नोरा फतेही को लेने का फैसला ले लिया हैं।

दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान, इंडियाज बेस्ट डांसर शो के निर्माता रंजीत शर्मा ने बताया, "तकरीबन 2 हफ्ते पहले नोरा हमारे शो में बतौर गेस्ट आई थी। उन्हें हमारा शो बहुत पसंद आया था और उस वक्त उन्होंने आगे चलकर इसका हिस्सा होने की इच्छा जताई थी। क्या पता था हम उनकी इच्छा इतनी जल्द पूरी कर देंगे (हंसते हुए) जी हां, फिलहाल जब तक मलाइका ठीक नहीं हो जाती, उनकी कोविड रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आ जाती, हम नोरा को बतौर जज इस शो का हिस्सा बनाए रखेंगे।"

मेकर्स को है मलाइका की वापसी का इंतजार

रंजीत आगे बताते हैं, "नोरा को फिलहाल 2 एपिसोड शूट करने के लिए साइन किया गया हैं। हमें यकीन हैं कि मलाइका जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगी और हमारे साथ काम करना शुरू कर देंगी।"

सोशल मीडिया पर मलाइका ने दी फैंस को जानकारी

हाल ही में मलाइका ने अपने सोशल मीडिया के जरिए खुद के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की थी। उन्होंने लिखा था, "आज मेरे कोरोना वायरस टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लेकिन मैं आप सभी को सूचना देना चाहती हूं कि मैं ठीक महसूस कर रही हूं। मैं एसिम्प्टोमैटिक हूं और सभी आवश्यक प्रोटोकॉल्स का पालन कर रही हूं और मेरे डॉक्टर और अधिकारियों के निर्देशानुसार घर पर ही क्वारैंटाइन रहूंगी। मैं आप सभी से शांत और सुरक्षित रहने का अनुरोध करती हूं। आप सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद। बहुत प्यार, मलाइका अरोड़ा।"

इंडियाज बेस्ट डांसर शो के सेट पर मिले थे 7 संक्रमित क्रू मेंबर

इससे पहले मलाइका के ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। मलाइका से पहले इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर 7 क्रू मेंबर्स की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी जिसके लिए तीन दिनों तक शूटिंग रोकनी पड़ी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
India's best dancer: nora Fatehi replacing malaika arora after she tested Corona positive, Makers signed her for two weeks


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/329KBo6

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......