कुशल पंजाबी की जगह करणवीर बोहरा ने लिख दिया कुशल टंडन का नाम, एक्टर ने लिखा, 'मैं मरा नहीं हूं, अभी जिंदा हूं'

टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने 27 दिसम्बर को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिससे पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री सदमे में थी। उनकी मौत के बाद अब करीबी दोस्त करणवीर बोहरा ने उनके नाम पर हाल ही में मेंटल हेल्थ अवेयरनेस के लिए एक पहल कुशल मंगल की शुरुआत की है। एक्टर ने इसकी अनाउंसमेंट सोशल मीडिया के जरिए की है मगर इस दौरान उन्होंने दिवंगत एक्टर कुशल पंजाबी की जगह कुशल टंडन का नाम लिख दिया। इस गलती के लिए जहां करणवीर को ट्विटर पर ट्रोल किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ कुशल टंडन ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

करणवीर बोहरा ने लिखा- 'कुशल टंडन से बहुत प्यार किया'

एक्टर ने अपनी पहल की जानकारी देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'मैं बेहद खुश हूं कि रीना जबरान और मैंने सुसाइड प्रिवेंशन डे के मौके पर नई पहल शुरू की है। मैंने कुशल टंडन से बेहद प्यार किया'। कुशल पंजाबी की जगह पर अपना नाम देखकर कुशल टंडन ने लिखा, 'मैं जिंदा हूं मरा नहीं हूं।'

करणवीर बोहरा ने मांगी गलती की माफी

कुशल टंडन का ट्वीट देख करणवीर बोहरा ने देर ना करते हुए उनसे माफी मांगी। एक्टर ने लिखा, 'सॉरी, सॉरी भाई, ये लिखने में गलती हो गई। मैं तुमसे भी बहुत प्यार करता हूं और तुम ये जानते हो'। करण के इस माफीनामे के बाद भी उनके दोस्तों ने उनकी टांग खीचनी बंद नहीं की। अर्जुन बिजलानी ने भी लगातार उनकी गलती बताते हुए लिखा, 'तुम्हारा मतलब था कुशल पंजाबी'। इसपर करणवीर ने चिढ़ते हुए लिखा, 'कमीनो अर्जुन बिजलानी, कुशल पंजाबी, बक्श दो मुझे। मैंने कहा ना सॉरी। ये सिर्फ गलती से लिख गया था'।

## ##

करणवीर की नई पहल कुशल मगंल सोशल मीडिया से जरिए मेंटल हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है। एक्टर रोजाना अपने इंस्टाग्राम पेज से एक्सपर्ट रीना जबरान के साथ लाइव सेशन रखेंगे जिसमें वो इससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In place of Kushal Punjabi, Karanvir Bohra mistakenly wrote Kushal Tandon's name, the actor wrote, 'I am not dead, mein zinda hoon'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33hQK0W

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......