मेकर्स ने लगाए शिल्पा शिंदे पर बिना जानकारी दिए शो छोड़ने के आरोप, एक्ट्रेस ने सबूत देते हुए जारी कर दिए सारे मेल, व्हॉस्टएप्प चैट और शो की स्क्रिप्ट

स्टार भारत का शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान 31 अगस्त से ऑनएयर कर दिया गया है। लेकिन शो के शुरू होने से पहले ही शिल्पा शिंदे ने इसे अलविदा कह दिया है। शिल्पा, सुनील ग्रोवर के साथ काम करने के लिए तैयार नहीं थीं लेकिन ऐसा होने पर उन्होंने मेकर्स के सामने अपना पक्ष रखते हुए शो को अलविदा कह दिया है। खबर सामने आते ही शो की निर्माता प्रीति सिमोस और नीति सिमोस ने बताया कि शिल्पा ने बिना जानकारी के ही अचानक सेट पर आना बंद कर दिया और अब उनका फोन भी नहीं उठा रही हैं। अपनी बात साबित करते हुए शिल्पा शिंदे ने अपने पर्सनल चैट और कुछ ईमेल जारी कर दिए हैं।

शिल्पा शिंदे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने और निर्माता प्रीति सिमोस के बीच हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं जिसमें साफ जाहिर है कि एक्ट्रेस ने 29 अगस्त को ही शो छोड़ने की जानकारी दे दी थी।

शिल्पा और सिमोस के बीच व्हॉट्सएप्प पर हुई बातचीत-

शिल्पा शिंदे ने 29 अगस्त को ही दे दी थी शो छोड़ने की जानकारी।
मेकर प्रीति सिमोस और शिल्पा शिंदे की व्हॉट्सएप्प चैट।

शिल्पा ने एक ई-मेल के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं जिसमें उन्होंने 29 अगस्त को ही अपनी सारी समस्या बताई थी। इसपर मेकर्स की तरफ से आए जवाब में लिखा गया था- अगर आप इस शो को करने में सहज महसूस नहीं करतीं तो हम आपको नहीं रोकेंगे, लेकिन इस पर हम दोबारा कल (30 अगस्त) को बात करके आपकी सारी परेशानी समझने की कोशिश करेंगे। हम हमेशा इसे एक पॉजिटिव नोट के साथ खत्म करेंगे।

##

गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान शो के जरिए कई पुराने कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर, सुनील ग्रोवर, अली असगर अपना कमबैक कर रहे हैं। सिने आर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा बैन किए जाने के बाद शिल्पा शिंदे ने भी दो साल बाद टीवी पर वापसी की है हालांकि वो मेकर्स से खुश नहीं थी। एक्ट्रेस का आरोप है कि उनसे झूठ बोलकर शो साइन करवाया गया है। सभी आर्टिस्ट से ओवरटाइम करवाया जा रहा है जबकि शुरुआत में कहा गया था कि हफ्ते में महज दो दिन काम करना है। इसके बाद से ही मेकर्स और शिल्पा लगातार एक दूसरे पर इल्जाम लगा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Makers accuse Shilpa Shinde of leaving the show without giving any information, the actress released all the e-mails, whatsapp chat and the script of the show for giving evidence


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F1xn47

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......