शिल्पा शिंदे ने मेकर्स पर लगाया था सिद्धार्थ सागर को रुलाने का आरोप, दावा खारिज करते हुए कॉमेडियन बोले- 'मैं सेट पर नहीं रोया, बेहतरीन टीम के साथ काम कर रहा हूं'

स्टार भारत का शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान 31 अगस्त से ऑनएयर किया जा चुका है। शो के जरिए कई बेहतरीन कॉमेडियन और एक्टर्स वापसी कर रहे हैं। लेकिन शुरुआत से पहले ही शो विवादों में आ चुका है। शिल्पा शिंदे ने भी शो से कमबैक किया है लेकिन उन्होंने मेकर्स पर आरोप लगाए हैं कि ओवरटाइम करवाने के साथ सभी आर्टिस्ट का शोषण कर रहे हैं। शिल्पा ने ये भी बताया कि सिद्धार्थ सागर भी परेशान होकर सेट पर रो चुके हैं। हालांकि सिद्धार्थ ने एक्ट्रेस के सभी आरोपों को गलत बताते हुए मेकर्स का पक्ष लिया है।

शिल्पा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने शुरुआत में ही सुनील ग्रोवर के साथ काम करने के लिए इनकार कर दिया था। मगर उस समय मेकर्स ने झूठ बोलकर शो साइन करवा लिया। सभी आर्टिस्ट से ओवरटाइम करवाया जा रहा है जिससे सभी परेशान हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने देखा है बेचारा सिद्धार्थ इतना थका हुआ था कि उसकी आंखों में आंसू आ गए थे। वो परेशान होने के बावजूद कुछ नहीं कह रहा है क्योंकि उसे काम करना है। उसे डर है कि मेकर्स उसे निकाल देंगे या बॉयकॉट कर देंगे'।

मैं शूटिंग बहुत एंजॉय करता हूंः सिद्धार्थ

अब हाल ही में स्पॉटब्वॉय से बातचीत में सिद्धार्थ ने शिल्पा के दावे को गलत बताया है। उनका कहना है, 'मुझे वाकई नहीं पता कि शिल्पा ऐसा कुछ क्यों कह रही हैं। मुझे खुद इसके बारे में एक आर्टिकल के जरिए पता चला। मैं सबसे बेहतरीन लोगों के साथ काम कर रहा हूं और शूटिंग को पूरी तरह एंजॉय कर रहा हूं। मैं एक ऐसा इंसान हूं जो एक बार में 24 घंटे तक काम कर चुका हूं लेकिन तब भी मैं नहीं रोया। यहां तो महज 12 घंटे काम करना पड़ रहा है। मुझे नहीं पता कि शिल्पा को इस बात से क्या फायदा मिलने वाला है'।

सुनील ग्रोवर पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद

शिल्पा ने सुनील ग्रोवर पर आरोप लगाया था कि वो पूरी परफॉर्मेंस को टेकओवर करने की कोशिश करते हैं और बाकी लोगों को तवज्जो नहीं मिल पाती है। इसपर सागर ने कहा, 'ऐसा बिल्कुल नहीं है। वो एक बेहतरीन इंसान हैं और बेहतरीन आर्टिस्ट भी। वो हमेशा हमें जगह देते हैं। मुझे उनसे कोई शिकायत नहीं है'।

शुरू होने से पहले शिल्पा शिंदे ने छोड़ा शो

शो शुरू होने से पहले ही शिल्पा ने मेकर्स के सामने शो छोड़ने की बात रख दी है। पूरी टीम को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। हालांकि इसपर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shilpa Shinde accused the makers of making Siddharth Sagar cry, comedian says while denieing- i never cried on set, working with best team'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31SybB4

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......