सुशांत सिंह राजपूत ने किया था उन्हें ड्रग्स लेने के लिए मजबूर, तीन दिन की पूछताछ में पहली बार मानी ड्रग्स कंजम्पशन की बात
ड्रग्स मामले में फंसने के बाद रिया चक्रवर्ती ने इसका ठीकरा दिवंगत अभिनेता सुशांत राजपूत पर ही फोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की पूछताछ में जहां यह कबूल किया कि वे ड्रग्स लेती थीं। वहीं, यह दावा भी किया कि बार-बार मना करने के बावजूद सुशांत सिंह राजपूत ने उन्हें ड्रग्स लेने के लिए मजबूर किया था।
पहली बार मानी ड्रग्स लेने की बात
एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती से तीन दिन लगातार पूछताछ की। हालांकि, शुरुआती दो दिनों तक वे एनसीबी से झूठ बोलती रहीं। सोमवार को उन्होंने ड्रग्स खरीदने की बात मानी थी और कहा था कि वे जो भी करती थीं, सुशांत के लिए करती थीं। लेकिन उन्होंने खुद खुद ड्रग्स नहीं लिया। लेकिन मंगलवार को जब रिया के सामने वही सवाल दोहराया गया तो उन्होंने पहली बार ड्रग्स लेने की बात कबूल कर ली। इसके पहले तक वे सिर्फ सिगरेट और शराब लेने की बात ही मान रही थीं।
ड्रग पैडलर से 5 बार मिलने की बात मानी
रिया ने पूछताछ में यह माना कि अपने भाई शोविक के जरिए वे पांच बार ड्रग पैडलर अब्दुल बासित परिहार से मिली थीं। बासित उनके भाई से मिलने के लिए घर आता था। वहीं, सोमवार को जब रिया का सामना सैमुअल मिरांडा से कराया गया तो उन्होंने कहा था कि वे सुशांत के लिए बड्स लाते थे।
बॉलीवुड पार्टियों का खुलासा भी किया
रिपोर्ट्स की मानें रिया और उनके भाई शोविक ने एनसीबी की पूछताछ में बॉलीवुड की कुछ पार्टियों का खुलासा भी किया है, जहां धड़ल्ले से ड्रग्स लिया जाता है। इसके आधार पर 25 हीरो-हीरोइन का डोजियर तैयार किया गया है। इन सभी को एक-एक कर समन भेजा जाएगा और पूछताछ के लिए एनसीबी के ऑफिस बुलाया जाएगा। हालांकि, अभी तक किसी का नाम सामने नहीं आया है।
चार साल तक ड्रग सप्लायर से जुड़ी रहीं रिया
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने रिया चक्रवर्ती के घर से उनके इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे मोबाइल फोन, लैपटॉप और टैबलेट आदि कब्जे में लिए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो इन गैजेट्स की फॉरेंसिक जांच के बाद यह खुलासा हुआ कि वे 2017 से लगातार ड्रग्स सप्लायर के साथ जुड़ी हुई थीं। जांच में ड्रग्स से जुड़े नेटवर्क के लोगों की फोटो, वीडियो, वॉट्सऐप चैट्स, SMS भी सामने आए हैं।
रिया चक्रवर्ती से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...
1. सुशांत केस में सबसे बड़ी कार्रवाई: रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार किया
2. एनसीबी ऑफिस में अपने भाई शोविक को देख कर रो पड़ी थीं रिया चक्रवर्ती
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R6l7la
Comments