'ये रिश्ते हैं प्यार के' शो ऑफ एयर होने से दुखी फैन ने काटी कलाई, एक्ट्रेस सोनाली कौर ने की फैंस से ऐसा कदम ना उठाने की अपील
राजन शाही का शो 'ये रिश्ते हैं प्यार के' 17 अक्टूबर से ऑफ एयर किया जा रहा है। इस शो की लीड कास्ट शहीर शेख और रिया शर्मा को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। पिछले एक साल से चले आ रहे इस शो के बंद होने से फैंस काफी उदास हैं। शो की एक प्रशंसक को शो के बंद होने की खबर से इतना दुख हुआ कि उनसे अपनी कलाई तक काट ली। ये देखते हुए अब एक्ट्रेस सोनिया कौर ने फैंस से ऐसा ना करने की अपील की है।
ये रिश्ते हैं प्यार के शो के खत्म होने की न्यूज के बाद कलाई काटने वाली लड़की की बहन कनिश्का सेठी ने सोनिया कौर से बातचीत की थी जिसमें उन्होंने अपनी बहन के बारे में बताया। ये देखने के बाद एक्ट्रेस ने अपनी बातचीत की स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर करते हुए फैंस से अपील की है। उन्होंने लिखा, 'ये रिश्ते हैं प्यार के फैंस से ये मेरी विनती है। मैं जानती हूं कि आप लोग हमारे साथ हैं और मुझे आप सभी पर गर्व है लेकिन प्लीज इस तरह के कदम मत उठाइए'।
पिछले साल मार्च से ऑन एयर हुए शो को अचानक ही बंद करने का फैसला लिया गया था। इस बात से शो की कास्ट भी हैरान है। शो में मीनाक्षी का किरदार निभा रहीं रूपल पटेल ने इस बारे में स्पॉटब्वॉय से बातचीत में कहा, 'ये बहुत शॉकिंग है। ये सब बहुत अचानक ही हो गया। इसका अंदाजा हमें भी नहीं था क्योंकि फैंस शो को बहुत पसंद करते थे। जल्द ही सरोगेसी का ट्रेक शुरू होना था। पता नहीं मेकर्स ने शो खत्म करने का फैसला क्यों लिया'।
'ये रिश्ते हैं प्यार के' शो को शुरुआत से ही टीआरपी चार्ट में जगह मिली है। शो की तगड़ी फैन फॉलोविंग भी थी। 17 अक्टूबर को स्टार प्लस में शो का आखिरी एपिसोड ऑन एयर होगा। इस शो की टाइमिंग में अब दर्शकों को 'साथ निभाना साथिया 2' शो मिलेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mGUjXo
Comments