'कसौटी जिंदगी के' शो की शूटिंग के आखिरी दिन भावुक हुए साहिल आनंद और पूजा बनर्जी, फेयरवेल के दौरान एरिका फर्नांडिस ने भी फैंस को कहा शुक्रिया

स्टार प्लस का शो कसौटी जिंदगी की 3 अक्टूबर से ऑफ एयर किया जाने वाला है। ऐसे में शो की पूरी टीम ने 17 सितम्बर को सेट पर आखिरी दिन शूटिंग की है। शूटिंग के बाद सभी कलाकारों को फैंस और मेकर्स की तरह से बिदाई दी गई जिसमें पार्थ और एरिका ने टीम के साथ मिलकर केक काटा और कुछ यादें ताजा की हैं। इस बीच कुछ कलाकारों का भावुक अंदाज भी देखने मिला।

एरिका फर्नांडिस टेलीविजन की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। प्रेरणा के किरदार के उतार चढ़ाव को एक्ट्रेस ने बखूबी दर्शकों तक पहुंचाया है। आखिरी दिन सेट पर कुछ फैन क्लब और फैंस की तरफ से एक्ट्रेस को तोहफे और केक भी मिले हैं जिनकी तस्वीर शेयर करते हुए एरिका ने सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

सेट पर आखिरी दिन एरिका को फैंस की तरफ से तोहफे मिले।

पता नहीं दोबारा कब साथ काम करने का अवसर मिलेगाः साहिल आनंद

शो में अनुपम सेन गुप्ता का किरदार निभाने वाले साहिल आनंद ने भी साथी कलाकारों के साथ सेट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इनके साथ एक्टर ने भावुक होकर लिखा, 'पता नहीं कब हमें किसी और प्रोजेक्ट में दोबारा साथ काम करने का अवसर मिलेगा और हम सेट पर मस्ती करेंगे। लेकिन हां, अब हमारा ऑफ स्क्रीन पागलपन शुरू हो गया है'। इसके साथ ही साहिल ने एकता कपूर समेत पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया है। आगे फैंस के लिए साहिल लिखते हैं, 'यकीनन मेरे फैंस को भी बहुत धन्यवाद जिन्होंने मुझे और मेरे ऑनस्क्रीन किरदार अनुपम को इतना प्यार दिया। अन्य किरदार दिखाने का इंतजार नहीं कर सकता, लेकिन हां अनुपम हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा'।

मेरी टीम की आंखे पिछले 5 दिनों से नम हैंः पूजा बनर्जी

अनुराग बासू की बहन निवेदिता बासु का किरदार निभा रहीं पूजा बनर्जी 18 सितम्बर को अपना आखिरी सीन शूट करने वाली हैं। इसपर इमोशनल होकर एक्ट्रेस ने स्पॉटब्वॉय से कहा, 'मैं वाकई कसौटी की पूरी टीम को मिस करने वाली हूं। मैं बोल्ड निवेदिता बासू और निवी स्टाइल साड़ी पहनना भी बहुत मिस करूंगी। मेरी टीम जिन्होंने मुझे इस लुक में आने में मदद की उनकी आंखे पिछले 5 से 6 दिनों से नम हैं। मैं उनकी बहुत शुक्रगुजार हूं'।

##

एकता कपूर निर्मित शो कसौटी जिंदगी की दो साल पहले 25 सितम्बर 2018 को ऑन एयर हुआ था। शो में एरिका फर्नांडिस और पार्थ समथान मुख्य किरदारों में हैं। शो बंद होने का कारण पार्थ समथान का शो छोड़ना बताया जा रहा है। जब उन्होंने बीते महीने मेकर्स के सामने शो छोड़ने की बात रखी थी मगर चैनल ने उन्हें रिप्लेस करने के बजाय शो बंद करने का फैसला लिया है। शो की टीआरपी लगातार कम हो रही थी। करण सिंह ग्रोवर से बाद करण पटेल के शो में आने के बावजूद शो को कोई खास फायदा नहीं मिला था। कसौटी जिंदगी शो को साथ निभाना साथिया 2 शो से रिप्लेस किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sahil Anand and Pooja Banerjee get emotional on the last day of shooting of 'Kasauti Zindagi Ke' show, Erica Fernandes also thanked fans during Farewell


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Eb1c1B

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......