जान सानू के बाद कलर्स चैनल ने दिखाई दो नए कंटेस्टेट्स की झलक, एक हैं पॉपुलर अभिनेता और दूसरी हैं साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस

3 अक्टूबर को टेलीविजन के सबसे विवादित शो का ग्रैंड प्रीमियर होने जा रहा है। अब जब शो शुरू होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं तो चैनल द्वारा सभी कंटेस्टेंट्स की झलक शेयर की जा रही है। सबसे पहले कुमार सानू के बेटे जान सानू का नाम कन्फर्म किया गया जिसके बाद अब दो अन्य चेहरे सामने आ चुके हैं।

हाल ही में कलर्स चैनल की तरफ से शो का नया टीजर लॉन्च किया गया है जिसमें कन्फर्म कंटेस्टेंट की पहली झलक दिखाई गई है। स्टेज पर 'तेरा बाप आया' गाने पर बेहतरीन डांस करते नजर आ रहे एक्टर कोई और नहीं बल्कि एजाज खान हैं। 'काव्यांजलि' शो से फेम हासिल करने के बाद 'क्या होगा निम्मो का', 'ये मोह-मोह के धागे' शो में नजर आ चुके हैं। टेलीविजन के अलावा एक्टर 'मैंने दिल तुझको दिया' और 'नू वेड्स मनू' जैसी दर्जनों फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

एजाज के अलावा पॉपुलर साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस निक्की तंबोली भी इस साल शो में नजर आने वाली हैं जिनकी पहली झलक भी सामने आ चुकी है। निक्की ने 24 सितम्बर को ग्रैंड प्रीमियर परफॉर्मेंस की शूटिंग की थी जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए सामने आई थीं। सामने आए प्रोमो में निक्की नोरा फतेही के हिट गाने 'दिलबर' पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं।

##

शो में तड़का लगाने आएंगे एक्स कंटेस्टेंट्स

हर सीजन शो के शुरुआती दिन थोड़े ठंडे नजर आते हैं। इसका हल निकालते हुए अब मेकर्स एक्स कंटेस्टेंट्स को शो में भेजने वाले हैं। फिलहाल शो में आने वाले एक्स कंटेस्टेंट में हिना खान, गौहर खान, बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का नाम सामने आ रहा है।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bigg Boss 14: After Jaan Sanu, Colors Channel showed a glimpse of two new contestants, one is popular tv actor and the other is South Cinema's popular actress


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3i7OsH2

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......