दीपिका, सारा और श्रद्धा से आज NCB पूछताछ करेगा, 15 सवाल किए जा सकते हैं; इस दौरान दीपिका के साथ रणवीर को रहने की इजाजत नहीं

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के सिलसिले में सामने आए बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में आज सबसे बड़ी पेशी होगी। दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से आज नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) पूछताछ करेगा। इस दौरान रणवीर को दीपिका के साथ रहने की परमिशन नहीं दी गई है। रणवीर ने NCB से कहा था कि दीपिका को कई बार घबराहट होती है, इसलिए पूछताछ के वक्त वे साथ रहना चाहते हैं।

अभी तक के अपडेट के मुताबिक दीपिका 10 बजे गेटवे ऑफ इंडिया के पास स्थित NCB के गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। दूसरी तरफ सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को NCB के बैलार्ड एस्टेट स्थित हेड ऑफिस में 10.30 बजे के बाद बुलाया गया है। तीनों से अलग-अलग 5-5 यानी कुल 15 सवाल किए जा सकते हैं।

दीपिका पादुकोण

  1. क्या आपने कभी ड्रग्स लिया या इसकी खरीददारी की है? अगर हां, तो कहां से और कैसे, किसने आपके इसे बेचा?
  2. अपना मोबाइल नंबर कन्फर्म कीजिए। करिश्मा प्रकाश और जया साहा के साथ 2017 की यह चैट आपकी है या नहीं?
  3. आपके यहां काम करने से पहले आप करिश्मा को जानती थीं? या आपकी उनसे मुलाकात कैसे हुई डिटेल में बताएं।
  4. क्या आपने उन्हें कभी ड्रग्स का इंतजाम करने को कहा था या आपने उन्हें कितनी बार ड्रग्स खरीदने के लिए कहा? क्या आपने ड्रग्स अपने लिए खरीदा या किसी और के लिए?
  5. करिश्मा को अपने पेमेंट दी थी? अगर हां तो उसका मोड़ क्या था? कोको रेस्टोरेंट में जो पार्टी हुई थी क्या उसमें किसी तरह के ड्रग्स का सेवन हुआ था?

दूसरी और एनसीबी के बैलार्ड एस्टेट स्थित मुख्य ऑफिस पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को सुबह 10.30 बजे के बाद बुलाया गया है। दोनों से पहली बार पूछताछ होने वाली है।

ड्रग्स मामले में ऐसे इन 3 बड़ी एक्ट्रेस का नाम

  • दीपिका पादुकोण: व्हाट्स ऐप की एक ग्रुप चैट में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सुशांत की टैलेंट मैनेजर जया साहा और करिश्मा प्रकाश के बीच 28 अक्टूबर 2017 की ड्रग्स को लेकर बातचीत सामने आई थी। इसमें दीपिका ने 'हैश' और 'वीड' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए करिश्मा से माल(ड्रग्स) की मांग की थी। सूत्रों के मुताबिक, इस व्हाट्स ऐप ग्रुप की एडमिन भी दीपिका पादुकोण को ही कहा जा रहा है।
  • सारा अली खान: रिया चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि सारा अली खान फिल्म केदार नाथ के समय से सुशांत के करीब थीं और सुशांत की ड्रग्स पार्टी में भी वे शामिल हुईं थी। इसके अलावा सुशांत के पावना स्थित फार्म हाउस में हुई ड्रग्स पार्टी में भी वे शामिल हुईं थीं। वहां के एक नाव वाले ने भी इसकी पुष्टि की है। एनसीबी को इस फार्महाउस से नशे के कई सामान मिले हैं।
  • श्रद्धा कपूर: ड्रग्स केस में 3 बार एनसीबी की पूछताछ का हिस्सा रह चुकी जया साहा और श्रद्धा कपूर के बीच कुछ चैट सामने आये हैं। इसमें एक्ट्रेस सीबीडी ऑइल की डिमांड रख चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक ड्रग पैडलर करमजीत ने श्रद्धा को जानने और उन घर तक कार से ड्रग्स पहुंचाने की बात को भी कबूला है।

तीनों एक्ट्रेस से पूछे जा सकते हैं ये 5-5 सवाल

दीपिका, सारा-श्रद्धा से पूछताछ के लिए एनसीबी की तीन टीमें बनाई गई हैं। यह संभावना है की एनसीबी तीनों के बयान कैमरे पर रिकॉर्ड करे।सारा अली खान

  1. अपना मोबाइल नंबर कन्फर्म कीजिए। सुशांत सिंह राजपूत से आपकी मुलाकात कैसे हुई और उनसे आपका क्या रिलेशन था?
  2. सुशांत क्या फिल्म केदारनाथ के समय से ड्रग्स ले रहे थे? उनके साथ क्या आपने भी कभी इसका सेवन किया?
  3. क्या आप सुशांत के साथ थाईलैंड गईं थीं? वहां क्या आप लोगों ने ड्रग्स लिया या आपकी टीम में से किसी ने ड्रग्स का सेवन किया?
  4. पावना स्थित फार्म हाउस आप सुशांत के साथ कितनी बार गईं हैं? क्या आप किसी ऐसी पार्टी में शामिल हुईं जिसमें ड्रग्स का इस्तेमाल हुआ?
  5. क्या कभी आपने किसी से ड्रग्स खरीदा? करमजीत उर्फ केजे नाम के शख्स को क्या आप जानती हैं? क्या वह कभी आपके पास ड्रग्स लेकर आया?

श्रद्धा कपूर

  1. पहली बार सुशांत से कब और कैसे मिली? पहली बार रिया से कब और कैसे मिली? क्या आपने रिया या सुशांत को कभी ड्रग्स लेते हुए देखा था?
  2. क्या 28 मार्च 2019 पावना में फिल्म छिछोरे की पार्टी में आप शामिल हुईं थीं? अगर हां तो क्या उस दिन पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल हुआ था और क्या आपने भी ड्रग्स ली थी?
  3. जया साहा से आपकी मुलाकात कैसे हुई? एसएलबी कौन है? जिससे आप मिलना चाहती थी और क्यों? क्या उससे मुलाकात हुई, अगर हुई तो कितनी बार?
  4. आप क्या सीबीडी आयल ड्रग का सेवन करती हैं या किसी और के लिए मंगवा रही थी यह ड्रग? सीबीडी ऑइल जया किस जिंदल के जरिये आप को भेजने की बात कर रही है? एक्सप्लेन कीजिए?
  5. करमजीत उर्फ केजे नाम के शख्स को क्या आप जानती हैं? क्या वह कभी आपके पास ड्रग्स लेकर आया? या आपके लिए काम करने वाले किसी शख्स ने उससे कभी ड्रग्स खरीदा?

इसके अलावा भी कई अन्य सवाल हैं जो इन तीनों एक्ट्रेस को देने होंगे। एनसीबी सूत्रों की माने तो आने वाले दिनों में इनसे और भी कई बार पूछताछ हो सकती है।

एक दर्जन से ज्यादा पैडलर पकड़े गए

बॉलीवुड और ड्रग सप्लायर्स के मायाजाल में घिरे 50 से जायदा बड़े नामों का खुलासा होने की संभावना है। फिलहाल रिया और शोविक समेत 12-15 ड्रग पैडलर एनसीबी की गिरफ्त में हैं और सभी से पूछताछ जारी है। ये सभी ड्रग पैडलर ऐसे शातिर अपराधी हैं जिनका बॉलीवुड के बड़े सेलेब की पार्टियों में आना-जाना लगा रहता था। सुशांत और उनसे जुड़े ड्रग्स मामले की जांच देश की सीबीआई, ईडी और एनसीबी जैसी टॉप एजेंसियां कर रही हैं। इसी के चलते नित नए खुलासे हो रहे हैं। रिया और उनके भाई शोविक की चैट में ड्रग्स की बात सामने आने के बाद से तो लगभग पूरे बॉलीवुड का ही ड्रग्स कनेक्शन से सीधा मामला जुड़ गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sushant Singh Rajput case: NCB summons Deepika Padukone, Sara Ali Khan, Shraddha Kapoor in drug probe news and updates.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/367qcCw

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......