ट्राइंगल लव स्टोरी पर आधारित टीवी शो का हिस्सा बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा, 10 घंटे शूट करने के लिए ली करोड़ो की फीस

बॉलीवुड की एवरग्रीन अभिनेत्री रेखा जल्द ही छोटे परदे पर दस्तक देने वाली हैं। स्टार प्लस का आगामी शो 'गुम है किसी के प्यार में' में रेखा बतौर प्रेजेंटर नजर आएंगी। हाल ही में मुंबई के बांद्रा स्थित एक पांच सितारा होटल में अभिनेत्री ने इस प्रोमो के लिए शूट किया। माना जा रहा हैं की सिर्फ 10 घंटे के इस शूट के लिए रेखा ने करोड़ों में अपनी फीस ली हैं।

शो का टाइटल रेखा की फिल्म रामपुर का लक्ष्मण (1975) से ही लिया गया हैं:

शो से जुड़े सूत्र बताते हैं, "इस शो का टाइटल रेखा की फिल्म रामपुर का लक्ष्मण (1975) से ही लिया गया हैं। शो के मेकर्स ने जब इस बारे में रेखा से बातचीत की तब वे काफी खुश हो गईं। बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने बताया कि ये उनका सबसे पसंदीदा गाना है। जब मेकर्स ने शो में बतौर प्रेजेंटर हिस्सा होने की बात रखी तो उन्होंने इसके लिए तुरंत हामी भर दी। कॉस्ट्यूम से लेकर हेयर स्टाइलिंग और मेकअप तक, रेखा ने पर्सनली अपना लुक फाइनल किया।"

चैनल ने रेखा को तकरीबन 2 करोड़ रुपए फीस दी

सूत्र आगे बताते हैं, "कोविड 19 को ध्यान में रखकर शो की टीम ने बांद्रा के एक पांच सितारा होटल में उनके शूट का आयोजन किया था जहां उन्होंने तकरीबन अपने 10 घंटे दिए। हालांकि इस प्रोमो के लिए चैनल को एक बड़ी रकम भी चुकानी पड़ी। चैनल इस बात से वाकिफ हैं की रेखा का नाम जुड़ने से शो को काफी पब्लिसिटी मिल सकती है। मेकर्स ने रेखा को 2 करोड़ रुपए में साइन किया है।"

रेखा की चर्चित लव स्टोरी की तरह ही शो में दिखेगा ट्राइंगल लव स्टोरी:

'गुम है किसी के प्यार में' एक आईपीएस अधिकारी विराट चौहान की कहानी है जो अपने प्यार और कर्तव्य के बीच फंसे हुए दिखाई देंगे। विराट (नील भट्ट) को पत्रलेखा (ऐश्वर्या शर्मा) से प्यार है, लेकिन कुछ परिस्थितियों के कारण और अपने कर्तव्य को पूरा करने के प्रयास में, उन्हें एक शहीद की बेटी (आयशा सिंह) से शादी करनी होगी। दिलचस्प बात ये है कि इस शो में दिखाए जाने वाले ट्राइंगल लव स्टोरी रेखा को निजी जिंदगी से भी जोड़ा जा सकता है। अमिताभ बच्चन - जया बच्चन - रेखा का लव ट्राइंगल हमेशा सुर्खियों में रहता है।

कसौटी जिंदगी के शो को करेगा रिप्लेस

ये नया शो 'कसौटी जिंदगी के 2' को रिप्लेस करने वाला है जिसका प्रोमो भी चैनल द्वारा जारी कर दिया गया है। 'गुम है किसी के प्यार में' एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी के 2' को रिप्लेस करेगा जिसे 2 साल पहले बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने प्रेजेंट किया था। शो में शाहरुख बतौर नरेटर नजर आए थे।

बता दें कि रेखा और शाहरुख खान के अलावा सैफ अली खान भी टीवी शो 'कहा हम कहा तुम' में नरेटर की भूमिका निभा चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bollywood actress Rekha, became part of a TV show ghum hai kisi ke pyar meiin based on Triangle Love Story, took millions of fees to shoot 10 hours.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30pSoNr

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......