13 किलो वजन घटाकर अविका गौर ने किया ट्रांस-फॉर्मेशन, बोलीं- 'एक रात आइने में बड़े हाथ, पैर और पेट देखकर खूब रोई थी'

कम उम्र में बालिका वधु में आनंदी का किरदार निभाकर घर-घर पॉपुलर हुईं अविका गौर को अपने बढ़े वजन के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इस स्ट्रगल से उभरने के लिए एक्ट्रेस ने एक साल अपने शरीर पर ध्यान देकर खुद को पूरी तरह ट्रांस-फॉर्म कर लिया है। एक्ट्रेस ने 13 किलो वजन कम किया है जिसके लिए उन्हें एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा। इस जर्नी को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि वो एक साल पहले अपने शरीर से बहुत नाखुश थीं और खुद से नफरत करने लगी थीं जिसके बाद उन्होंने वजन घटाने का फैसला किया।

अविका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक ग्लैमरस तस्वीर के साथ अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे आज भी वो पिछले साल की रात याद है जब मैंने खुद को आइने में देखा और मैं रोने लगी थी। जो मैंने देखा वो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं था। बड़े हाथ, पैर और एक बढ़ा हुआ पेट। मैंने बहुत कुछ जाने दिया। अगर ये किसी बीमारी के चलते होता तो मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि तब ये मेरे कंट्रोल से बाहर होता। लेकिन ये सब इसलिए था क्योंकि मैं सब कुछ खा लेती थी और बिल्कुल वर्कआउट नहीं करती थी। हमारा शरीर अच्छे से ट्रीट होना डिजर्व करता है लेकिन मैंने इसे बिल्कुल सम्मान नहीं दिया'।

मैं जैसी दिखती थी उससे खुश नहीं थीः अविका

आगे एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं जैसी दिखती थी वो मुझे पसंद नहीं था। मैं डांस से बहुत प्यार करती हूं लेकिन मैं वो भी नहीं कर पाती थी ये सोचकर कि मैं कैसी दिखुंगी। मैं खुद को जज करने और खुद के बारे में बुरा महसूस करने में इतनी व्यस्त थी कि मैंने बाहर वालों के लिए मेरे बारे में बुरा सोचने की उम्मीद ही नहीं छोड़ी। इस तरह की इन सिक्योरिटी हमेशा मेरे दिमाग में होती थीं और इससे मुझे बहुत इरिटेटिंग फील होता था।

अपनी वेट लॉस जर्नी की शुरुआत करने पर अविका बताती हैं, 'एक दिन मैंने फैसला कर लिया कि अब बस बहुत हुआ और अब मुझे बदलना है। कुछ भी रातों रात नहीं बदलता। मैंने बस सही चीजों की तरफ ध्यान देना शुरू किया। उन चीजों पर जिन पर मुझे गर्व है, जैसे डांसिंग। मैं हमेशा अच्छा खाने की और वर्कआउट करने की सोचती थी। इस दौरान मुझे कई परेशानियां भी हुईं मगर ये जरूरी था कि मैं रुकी नहीं। मुझे गाइड करने के लिए मेरे लोग हमेशा मेरे साथ थे।

अब आइने में देखना बुरा नहीं लगता

वजन कम करने पर एक्ट्रेस ने कहा, 'आज जब मैंने खुद को आइने मैं देखा तो मुझे बुरा नहीं लगा। मैंने खुद को देखकर स्माइल की और खुद से कहा कि मैं खूबसूरत हूं। हमारे पास बहुत कुछ होता है करने के लिए और हमें ध्यान से वो चीजें करनी चाहिए ना कि ये सोचकर बुरा महसूस करना चाहिए कि हम ये नहीं कर सकते। जो हमारे कंट्रोल में है वो हमें जरूर करना चाहिए। अब मैं अपनी स्किन में सहज हूं। आज मुझे शांति मिली है'।

बताते चलें कि अविका ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट पॉपुलर शो बालिका वधु से करियर की शुरुआत की थी। शो खत्म होने के कई सालों बाद अविका सुसराल सिमर का शो में सपोर्टिंग रोल में नजर आई थीं जिसके बाद वो लाडो- वीरपुर की मर्दानी शो का हिस्सा भी रही हैं। हिंदी टीवी सीरियल के अलावा अविका कई तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं की फिल्मों में भी नजर आई हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Avika Gaur get all transform after losing 13 kg, said- 'i remember One night when I looked at myself in the mirror & I broke down'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e7E69V

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......