कंट्रोवर्सी से भरी है 'बिग बॉस 14' की सबसे महंगी कंटेस्टेंट राधे मां की जिंदगी, डॉली बिंद्रा ने 2015 में दर्ज करवाया था शारीरिक शोषण का केस

टीवी के विवादित शो बिग बॉस 14 में इस सीजन खुद को देवी मां का अवतार कहने वालीं राधे मां एंट्री लेने वाली हैं। चैनल द्वारा हाल ही में राधे मां की पहली झलक भी शेयर कर दी है। खबरों की मानें तो राधे मां इस साल की सबसे महंगी कंटेस्टेंट हैं।

हाल ही में आई बॉलीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक राधे मां उर्फ सुखविंदर कौर को शो में आने के लिए हर हफ्ते 25 लाख रुपए की बड़ी राशि दी जाएगी। इस बड़ी फीस को हासिल करते हुए राधे मां इस सीजन की सबसे महंगी कंटेस्टेंट हैं। वहीं कुछ खबरें ये भी हैं कि राधे मां बिग बॉस के घर में महज एक हफ्ते ही रहेंगी।

इन कंट्रोवर्सी से चर्चा में रही हैं राधे मां

  • बिग बॉस 4 में नजर आ चुकीं डॉली बिंद्रा राधे मां की भक्त रह चुकी हैं। डॉली ने साल 2015 में राधे मां और उनके भक्तों के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में यौन शोषण की शिकायत दर्ज करवाई थी। डॉली ने शिकायत में बताया था कि राधे मां उन्हें अपने साथ चंडीगढ़ के एक पुलिस अधिकारी के घर ले गई थीं। जहां वो उन्हें एक अनजान व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव दे रही थीं। वन इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार वो अनजान व्यक्ति टल्ली बाबा नाम का एक शख्स था जो राधे मां के साथ काम करता था।
  • डॉली ने शिकायत के दौरान राधे मां पर ये भी आरोप लगाया कि उनके कुछ भक्तों ने सबके सामने उनके साथ बुरा व्यवहार किया। आरोप ये भी था कि राधे मां के बेटे ने डॉली के सामने अपने कपड़े उतारे थे।अगस्त 2016 में डॉली बिंद्रा ने बताया कि राधे मां के कुछ भक्त उन्हें धमकी दे रहे हैं।
  • स्पॉटब्वॉय कि रिपोर्ट के अनुसार मुंबई आधारित बिजनेसमैन संजय गुप्ता की बेटी ने राधे मां और अपने सास-ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज की थी। महिला का आरोप था कि राधे मां उनके सास-ससुर को ये सब करने के लिए भड़काते हैं।
  • साल 2015 में राधे मां की ऑफिशियल वेबसाइट हैक हो गई थी। हैकर ने उनकी वेबसाइट में राधे मां की कुछ विवादित तस्वीरें शेयर की थीं जिनमें वो मिनी स्कर्ट और बूट्स पहनी हुईं काफी बोल्ड नजर आ रही थीं। तस्वीरों में सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां दो व्यक्तियों को लुभाती हुई नजर आ रही थीं।
2015 में राधे मां की तस्वीरें हुई थीं वायरल।

राधे मां से पहले स्वामी ओम भी बिग बॉस 10 का हिस्सा बन चुके हैं। ढोंगी बाबा अपने विवादित बयानों के चलते काफी सुर्खियों में रहे थे। ऐसे में सालों बाद दोबारा किसी ऐसी शख्सियत को देखना शो के दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Life of the most expensive contestant Radhe Maa of 'Bigg Boss 14' full of controversy, Dolly Bindra filed a case of physical abuse in 2015


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33ljc3g

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......