'बिग बॉस 14' में एंट्री लेने के लिए क्वारैंटाइन हुए नैना सिंह, शार्दुल पंडित और अन्य सदस्य, सीक्रेट रूम में रहेंगे लॉक

टेलीविजन के सबसे विवादित शो बिग बॉस 14 ने शुरू होते ही हर किसी ध्यान खींच लिया है। इस बार शुरुआती हफ्तों से ही दर्शकों को मनोरंजन का डोज देने के लिए शो के एक्स कंटेस्टेंट्स भी बुलाए गए हैं। इतना ही नहीं अब शो को और रोमांचक बनाने के लिए घर में कुछ नए सदस्यों की भी एंट्री होने वाली है जिसके लिए मेकर्स ने पूरी तैयारी कर ली है।

हाल ही में आई पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस के घर में एंट्री लेने के लिए नैना सिंह, शार्दुल पंडित और रश्मि गुप्ता को मुंबई के एक होटल में क्वारैंटाइन कर दिया है। इन तीन नए सदस्यों के साथ शो की मौजूदा कंटेस्टेंट पवित्र पुनिया के एक्स ब्वॉयफ्रेंड प्रतीक सहजपाल भी घर में एंट्री ले सकते हैं। हालांकि इनके नाम पर अब तक कोई कन्फर्मेशन सामने नहीं आया है।

16 अक्टूबर को होगी सलमान खान से मुलाकात

शो में आने वाले सभी नए सदस्यों को सबसे पहले एक सीक्रेट रूम में रखा जाएगा जिसके बाद 16 अक्टूबर को सलमान सभी सदस्यों की परिचय दर्शकों से करवाएंगे। इन सभी नए कंटेस्टेंट की एंट्री को पूरी तरह से सीक्रेट रखा जाएगा। हर सदस्य को एक टास्क के दौरान घर में एंट्री मिलेगी।

नैना सिंह स्प्लिट्सविला से पहचान बनाने के बाद टेलीविजन शो कुमकुम भाग्य में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने कुछ ही दिनों पहले शो छोड़ा है। पिछले रियलिटी शो में एक्ट्रेस ने अपनी बेबाक बातों से पहचान बनाई थी।

इनके अलावा शार्दुल पंडित टीवी एक्टर हैं जो 'बंदिनी' और 'कितनी मोहब्बत है' जैसे शोज में नजर आए हैं। एक्टर लॉकडाउन के दौरान उस वक्त चर्चा में आ गए थे जब काम ना मिलने पर एक्टर ने हमेशा के लिए मुंबई छोड़ने का फैसला किया था। एक्टर ने मुंबई छोड़ने का कारण आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव बताया था। हालत को समझते हुए शार्दुल को में कुंडली भाग्य शो में भी रोल ऑफर किया था मगर उस समय मां की तबियत में खराबी के चलते एक्टर ने ऑफर ठुकरा दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Naina Singh, Shardul Pandit and other members quarantined to enter 'Bigg Boss 14', will remain locked in secret room


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30JvoZI

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......