नोरा फतेही की कमर में हाथ मारने वाले वायरल वीडियो पर आया टेरेंस लुईस का जवाब, कहा- 'इससे किसी 17 साल के इंसान को गुदगुदी होगी, मैं 45 साल का हूं'

मलाइका अरोड़ा के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दिलबर गर्ल नोरा फतेही ने उन्हें कुछ हफ्तों के लिए इंडियाज बेस्ट डांसर शो से रिप्लेस किया था। बतौर जज नोरा ने जब पहला एपिसोड शूट किया तो इसके टेलीकास्ट होने के बाद ही एक्ट्रेस और दूसरे जज टेरेंस सुर्खियों में आ गए थे। दरअसल एक एक्ट के बाद स्टैंडिंग ओवेशन देते हुए टेरेंस का हाथ नोरा की कमर पर गलत तरह से लगा था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। टेरेंस को इस एक्ट के लिए काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी जिसके बाद उन्होंने इस विवाद पर अपनी सफाई पेश की है।

हाल ही में वायरल वीडियो पर बात करते हुए टेरेंस लुईस ने बॉलीवुड लाइफ से कहा, 'जब मैंने पहली बार ये वीडियो देखा तो मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई। इस वीडियो में इस्तेमाल किया गया इफेक्ट साफ नजर आ रहा है। कोई भी समझदार व्यक्ति इसे देख सकता है। आज के समय में हर सेलिब्रिटी पर मीम बन रहे हैं। ये शरारती मीमर्स के काम हैं, और मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता'।

मुझे हमेशा से महिलाओं का प्यार मिला है

टेरेंस ने सफाई देते हुए आगे कहा, 'मैं उनके साथ दो हफ्ते इंटिमेट सीक्वेंस की शूटिंग करने के बाद ऐसा कुछ क्यों करूंगा। शुक्र है कि मुझे जिंदगी भर महिलाओं का खूब प्यार और अटेंशन मिला है जिससे मैं भ्रष्ट महसूस नहीं करता। मेरे मन में नोरा के लिए बहुत सम्मान है। इस तरह की चीजें किसी 17 साल के इंसान को गुदगुदी करेंगी मैं 45 साल का हूं'।

मेरे फॉलोवर्स ने किया सपोर्ट

टेरेंट ने बताया कि वीडियो वायरल होने के महज 4 से पांच घंटों में ही उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जाने लगा था। उन्हें लगातार नफरत भरे कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा था। इसपर टेरेंस कहते हैं, 'मैं हमेशा सोशल मीडिया का पॉजिटिव साइड देखता हूं। लेकिन कुछ लोगों द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा काफी अपमानजनक थी। मेरे फैंस ने मेरे सपोर्ट में आकर लड़ाई शुरू कर दी। इसलिए मैंने जैन मास्टर का मैसेज शेयर किया।

##

नोरा फतेही ने किया था टेरेंस का बचाव

वायरल वीडियो पर टेरेंस ने जैन मास्टर की कहानी सुनाते हुए बताया था कि उनकी इंटेंशन गलत नहीं थीं। इसपर नोरा ने उनका बचाव करते हुए लिखा, 'शुक्रिया टेरेंस। आजकल मीम के लिए सोशल मीडिया पर मॉर्फिंग और फोटोशॉप किया जा रहा है। मुझे खुशी है कि आपने खुद पर इसका असर नहीं पड़ने दिया'।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Terence Lewis's response to the viral video of him touching Nora Fatehi's back, said, 'This will tickle any 17-year-old man, I'm 45'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lpVGbv

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......