19 नवम्बर को खत्म होगी गुनीत सिक्का और अंबर की लव स्टोरी, श्वेता तिवारी बोलीं- 'ये शो पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के लिए बेहतरीन सफर रहा है'

सोनी टीवी का पॉपुलर शो मेरे डेड की दुल्हन जल्द ही ऑफ-एयर किया जाना है। साल 2019 में शुरू हुआ ये शो लिमिटेड एपिसोड में ही अपनी हैप्पी एंडिंग में पहुंच चुका है। इस शो में श्वेता तिवारी और वरुण बड़ोला लीड किरदार गुनीत सिक्का और अंबर के किरदार में हैं। शो बंद होने से पहले श्वेता ने इस एक साल चले शो का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की है। एक्ट्रेस को खुशी है कि मेकर्स ने बेवजह शो को खींचने के बजाय इसे सही समय पर किसी फैसले तक पहुंचाने का फैसला किया है।

हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में श्वेता ने शो का हिस्सा बनने पर कहा, एक किरदार के रूप में गुनीत सिक्का हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी। मुझे खुशी है कि दर्शकों ने हमारे शो को पसंद किया।इस लिमिटेड एपिसोड वाले शो का हिस्सा बनने की अच्छी बात ये है हमें स्टोरी आर्च पता होता है और हम उसी आधार पर अपने किरदारों पर काम करते हैं। मेरे डेड की दुल्हन शो मेरे लिए पर्सनल और प्रोफेशनल सफर के लिए अच्छा सफर रहा है। मैं आगे भी इस तरह के पाथ ब्रेकिंग शो का हिस्सा बनने की कामना करती हूं।

स्टोरी 9 मंथ की शो करेगा रिप्लेस

बताते चलें कि शो के मौजूदा प्लॉट में गुनीत और अंबर की शादी हो चुकी है। इस शो को पिछले साल नवम्बर में शुरू किया गया था जिसके बाद इसे 19 नवम्बर से ऑफ-एयर किया जा रहा है। इस शो को स्टोरी 9 मंथ की शो से रिप्लेस किया जा रहा है। शो में सुकीर्ति कंडपाल और आशय मिश्रा लीड रोल में नजर आएंगे। इस अपकमिंग शो का प्रोमो भी रिलीज किया जा चुका है जिसमें दो अलग सोच रखने वालों के मिलने की कहानी दिखाई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mere dad ki dulhan show will be off air on 19th november, shweta tiwari said- this show is beautiful journey for personal and professional life


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31AliuV

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......