कोविड 19 से पिता को खोने के बाद भावुक हुईं दिव्या अग्रवाल, बोलीं- 'मेरे पिता को पसंद नहीं था कि मैं रोऊं, इसलिए चुप हूं'

टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल के पिता संजय अग्रवाल एक लंबे समय से कोविड 19 से जंग लड़ रहे थे जिसके बाद बुधवार, 28 अक्टूबर को उन्होंने दम तोड़ दिया है। दिव्या ने सोशल मीडिया के जरिए करीबियों और अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी थी जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने पिता के लिए भावुक नोट शेयर किया है।

इंस्टाग्राम पर अपने परिवार की एक तस्वीर शेयर करते हुए दिव्या ने लिखा, 'मेरी प्यारी फैमिली। कुछ नहीं बदला। मैंने अपने एक परिजन को खो दिया और मुझे भगवान मिल गए। मेरा दिल कई ख्यालों से भरा हुआ है और मुझे इस बात को आप सभी से शेयर करने में खुशी मिलेगी। कल दोपहर में मैं लाइव आऊंगी। मेरे डैड को पसंद नहीं था कि मैं रोऊं इसलिए मैं बिल्कुल भी नहीं रो रही हूं। मैं बस हर उस इंसान का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जो मेरे साथ खड़ा हुआ है। जो मेरे और मेरे पिता के लिए दुआ कर रहा है'।

दिव्या के पिता संजय पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। एक्ट्रेस ने इस बारे में खुद सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा, 'मेरे पिता ने हमेशा मुझे मजबूत बने रहना सिखाया है। मैं एक मजबूत बेटी हूं और ये मैं जिंदगी में साबित करके बताऊंगी चाहे ये कितनी भी बुरी हो। मेरे पिता को दुआओं की जरूरत है। मैं इससे लड़ूंगी। मैं घर में खुद को बंद करके नहीं बैठूंगी। मैं लगातार काम करूंगी, हंसती रहूंगी और पॉजिटिव रहूंगी। मैं अपने एक परिजन के लिए भगवान से बच्चों की तरह लड़ाई कर रही हूं'।

##

बता दें कि दिव्या एक्ट्रेस और वीजे हैं। उन्हें एमटीवी के शो स्प्लिट्सविला की रनर अप बनी थीं जिसके बाद उन्हें काफी पहचान मिली थी। दिव्या और शो के विनर प्रियांक शर्मा रिलेशनशिप में भी थे लेकिन बाद में एक्टर के बिग बॉस 11 में आने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। प्रियांक का सपोर्ट करने दिव्या बिग बॉस 11 में भी बतौर मेहमान आई थीं।

कलाकार को धमकी:'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल के गोगी को मिली जान से मारने की धमकी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
after losing her father from Covid 19 divya agrawal gets emotional, said- 'My father did not like me to cry, so I am silent'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GaOUr2

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......