कोविड 19 से रिकवर होकर मलाइका अरोड़ा ने शुरू की 'इंडियाज बेस्ट डांसर' की शूटिंग, सेट से सामने आया वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की कोविड 19 रिपोर्ट हाल ही में पॉजिटिव आई थी जिसके बाद से ही एक्ट्रेस अपने शो इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट से दूर थीं। मलाइका अरोड़ा की गैरमौजूदगी में दिलबर गर्ल नोरा फतेही ने उनकी जगह ली थी मगर अब मलाइका की सेट पर वापसी हो चुकी है। मलाइका की कोविड 19 रिपोर्ट कुछ दिनों पहले ही नेगेटिव आ चुकी है जिसके बाद एक छोटे से ब्रेक के बाद एक्ट्रेस ने सोमवार को दोबारा शूटिंग शुरू कर दी है।

मलाइका ने सेट पर वापसी करने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी है। उनके अलावा शो से जुड़ी फैशन स्टाइलिस्ट मानेका सिंघानी ने भी मलाइका की वैनिटी का वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस शो जज करने के लिए तैयार हो रही हैं। मलाइका ने इस दौरान पीले रंग का खूबसूरत डिजाइनर लहंगा पहना हुआ था। सावधानी रखते हुए शो के मेकअप आर्टिस्ट पीपीई किट, ग्लव्स और फेस शील्ड पहने हुए उन्हें तैयार कर रहे थे इसी बीच एक्ट्रेस ने कैमरा देखकर फ्लाइंग किस भी दी।

मलाइका को कोई रिप्लेस नहीं कर सकताः नोरा

नोरा फतेही ने कुछ ही दिनों में मलाइका की जगह लेकर सबको अपना दीवाना बना दिया। एक्ट्रेस ने हाल ही में बतौर जज शो का आखिरी एपिसोड शूट किया जिसके बाद मलाइका के लिए उन्होंने लिखा, 'क्वीन मलाइका को शाउट आउट। इंडियाज बेस्ट डांसर में अपनी जगह भरने के लिए मुझ पर यकीन करने के लिए शुक्रिया। ये एक खूबसूरत अनुभव था। मैं इस अवसर के लिए शुक्रगुजार हूं। मैं मलाइका की जगह लेने पर डरी हुई थी क्योंकि उन्हें कोई रिप्लेस नहीं कर सकता लेकिन पूरी टीम ने मेरा खुली बाहों से स्वागत किया। आपकी रिकवरी से बहुत खुश हूं'।

##

नोरा के शो से जाने पर शो की दूसरी जज गीता कपूर ने भी उनके लिए भावुक पोस्ट शेयर की थी। नोरा के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए गीता ने लिखा, 'शुक्रिया मेरी जिंदगी का खूबसूरत हिस्सा बनने के लिए। मुझे यकीन है कि हम सब तुम्हें बहुत याद करेंगे। तुमने बहुत कम समय में मलाइका की जगह भर दी'।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Recovering from covid 19, Malaika Arora started shooting for 'India's Best Dancer', a video surfaced from the set


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F1vioI

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......