एक्टर अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी की कोविड 19 रिपोर्ट पॉजिटिव, होम क्वारैंटाइन होकर एक्टर ने की संपर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने की अपील

टेलीविजन के पॉपुलर एक्टर अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। नेहा के पॉजिटिव होने के बाद अर्जुन बिजलानी और उनके परिवार वाले होम क्वारैंटाइन हो चुके हैं। इस बात की जानकारी देते हुए अर्जुन ने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने की भी अपील की है।

वाइफ की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अर्जुन ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी देते हुए लिखा, हैलो दोस्तों, मेरी वाइफ कोविड 19 पॉजिटिव हैं। मैं और मेरा परिवार अगले 14 दिनों के लिए सेल्फ क्वारैंटाइन हैं। जो भी हमारे संपर्क में आए हैं उन सभी लोगों से विनती है कि अपना टेस्ट करवा लें। हम स्वस्थ और ठीक हैं और आशा करते हैं कि ऐसे ही रहेंगे। अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें।

वाइफ से पहले बिल्डिंग में मिला था कोरोना पॉजिटिव

अर्जुन बिजलानी की वाइफ से पहले उनकी बिल्डिंग में कोरोना पॉजिटिव मिलने से बिल्डिंग को सील किया गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी इसी बिल्डिंग में रहती हैं। इससे पहले मलाइका भी कोरोना संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुकी हैं।

इन टीवी कपल की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

अर्जुन की वाइफ से पहले पॉपुलर टीवी कपल गुरमीत चौधरी-देबीना बनर्जी और विकास कलंतरी- प्रियंका कलंतरी भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। गुरमीत चौधरी कुछ ही दिनों पहले जयपुर से अपनी अपकमिंग फिल्म द वाइफ की शूटिंग करके लौटे थे जिसके कुछ दिनों बाद ही उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Arjun Bijlani's wife neha swami tested covid 19 positive, home quarantine actor appealed to get tested to people who came in touch


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30x0q74

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......