ऑडियंस को आकर्षित करने के लिए 'साथ निभाना साथिया 2' के मेकर्स ने किया 'डांडिया क्वीन' फाल्गुनी पाठक को एप्रोच, 8 साल बाद फिर चलाएंंगी छोटे पर्दे पर जादू

कोरोना महामारी की वजह से इस साल नवरात्रि के जश्न का रंग फीका पड़ने वाला हैं। देश के कई शहरों में डांडिया और गरबा नाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। गरबा फैन इस साल डांडिया क्वीन फाल्गुनी पाठक को भी काफी मिस करने वाले हैं क्योंकि उनकी सभी स्टेज परफॉर्मेंस भी महामारी के चलते रद्द कर दी गई हैं। इसी बीच अपकमिंग शो साथ निभाना साथिया फाल्गुनी के फैंस के लिए खास तोहफा लेकर आ रहा है। खबरें हैं कि टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी मानी प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा ने अपने आगामी शो 'साथ निभाना साथिया' सीजन 2 के लिए फाल्गुनी को एप्रोच किया हैं।

शो से जुड़े सूत्र बताते हैं, "चैनल साथिया सीजन 2 को नवरात्रि में लॉन्च करने की प्लानिंग में जुटा हैं। ऐसे में ऑडियंस को आकर्षित करने के लिए प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा ने एक स्पेशल गेस्ट अपीयरेंस के लिए फाल्गुनी पाठक को एप्रोच किया है। प्लानिंग के मुताबिक इस स्पेशल एपिसोड में शो के किरदार फाल्गुनी के गानों पर गरबा और डांडिया परफॉर्म करेंगे। हालांकि अभी तक इस प्लानिंग पर फाल्गुनी पाठक की तरफ से कोई कन्फर्मेशन सामने नहीं आया है। मेकर्स की पाठक की टीम से बातचीत जारी हैं।"

सूत्र आगे बताते हैं, "इस साल कोरोना की वजह से फाल्गुनी पाठक के लाइव इवेंट नहीं हो सकते। पिछले कई सालों में ऐसा पहली बार होगा जहां फाल्गुनी परफॉर्म नहीं करेंगी। शो की मेकर्स इसी मौके का फायदा उठाना चाहती हैं। मेकर्स और चैनल को यकीन हैं कि फाल्गुनी की पॉपुलैरिटी दर्शकों को उनके शो की तरफ जरूर आकर्षित करेगी।" बता दें, फाल्गुनी पाठक इससे पहले 2011 में टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर आई थी।

महामारी के चलते इस साल स्टेज परफॉरमेंस नहीं देंगी फाल्गुनी पाठक।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Makers of 'Saath Nibhana Saathiya 2' approach 'Dandiya Queen' Falguni Pathak to attract audience, will spread magic on small screen again after 8 years


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SP0PO8

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......