गुनाह के काले अंधेरों से रूबरू कराती एक डार्क क्राइम थ्रिलर, नए सीज़न में मिलेगा रोमांच और सस्पेंस का 2 गुना डोज़

अभय 2 ZEE5 की बेहद लोकप्रिय प्रीमियम वेब सीरीज है जिसे दर्शकों की भरपूर सराहना मिली है। प्रख्यात निर्देशक केन घोष के निर्देशन में बनी इस सीरीज की गिनती भारत की बेहद चुनिंदा डार्क वेब सीरीज में की जाती है जिसकी तुलना हॉलीवुड की कुछ बेहद सफल क्राइम थ्रिलर फिल्मों से की जा सकती है।

अभय वेब सीरीज फरवरी 2019 में रिलीज हुई थी और सुपरहिट रही थी, इसके बाद दर्शकों को सीजन 2 का बेसब्री से इंतजार था। अभय के पहले सीजन में इतना कुछ हुआ था कि दर्शकों की उत्सुकता इसके दूसरे सीजन को लेकर काफी बढ़ गई थी।

हालांकि बीच में कोरोना संक्रमण की वजह से सीरीज की शूटिंग नहीं हो पाई और मात्र 5 एपिसोड्स ही रिलीज हो पाए। लेकिन अब दर्शकों को क्राइम थ्रिलर का दोगुना डोज़ देने के लिए नए एपिसोड रिलीज हो रहे हैं।

अभय 2 की सबसे खास बात ये है कि इसका हर एक एपिसोड अपने आप में पूरी कहानी है। साथ ही हर कहानी को इसका बैकग्राउंड स्कोर इतना सपोर्ट करता है कि आप भूल जाते हैं कि आप कोई बड़े बजट की हॉलीवुड फिल्म देख रहे हैं या कोई वेबसीरीज।

अभी तक रिलीज हो चुके 5 एसिपोड के अलावा मंगलवार से रिलीज हो रहे नए एपिसोड्स में आपको आपके मनपसंद मनोरंजन की इतनी खुराक मिलेगी कि आप अभय 2 के मुरीद हो जाएंगे। इन बाकी बचे एपिसोड्स के साथ सीजन की कहानी पूरी हो जाएगी।

ट्रेलर- https://youtu.be/0anKho2PSv4

अभय सीरीज़ में एक एसटीएफ अधिकारी के रूप में कुणाल खेमू एक अलग ही अवतार में नजर आए हैं, जो बहुत ही काबिलियत के साथ जटिल से जटिल केसों को हल करते नजर आते हैं साथ ही अपनी व्यक्तिगत जिंदगी की समस्याओं से भी जूझते हैं। कुणाल को आप उनके अभिनय करियर के सबसे अलग और अनूठे किरदार में देखकर रोमांचित होंगे।

खास बात ये है कि आम क्राइम सीरीज या फिल्मों के विपरीत अभय 2 में खलनायकों के ग्रे शेड को काफी खूबसूरती से उभारा गया है और सीरीज में हीरो का मुकाबला कुछ ऐसे खलनायकों के साथ होता है जो कई बार उस पर भारी पड़ते नज़र आते हैं।

राम कपूर, चंकी पांडे जैसे अभिनेताओं ने अपने किरदारों में जान डालने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है, वहीं राघव जुयाल, इंद्रीनल सेनगुप्ता, बिदिता बेग और असीमा वर्धन जैसे अदाकारों ने खलनायकी का एक अलग अंदाज पेश किया है। अभय सीरीज़ के सीज़न 2 में निर्देशक केन घोष ने हर किरदार को अहमियत दी है।

https://youtu.be/13KcP-7piyo

अगर आप क्राइम थ्रिलर के शौकीन हैं और आपने अभी तक अभय 2 के एपिसोड नहीं देख पाएं हैं तो निश्चित ही आपने बहुत कुछ मिस किया है। लेकिन कोई बात नहीं देर आए दुरुस्त आए आप अभी भी ZEE5 का प्रमियम सब्सक्रिप्शन लेकर इस सीरीज़ का आनंद ले सकते हैं। और अगर सीजन 2 पसंद आए तो इसके निर्माता निर्देशक पर जल्द से जल्द सीजन 3 के लिए दबाव बनाएं।

नए एपिसोड- https://youtu.be/7bWygRAuoMw

अभय 2 के मुरीद कुछ दर्शकों की प्रतिक्रिया

अभय 2 ने अपना एक अलग दर्शक वर्ग तैयार किया है और इसकी एक विशाल फैन फॉलोइंग है जिसका अनुभव सोशल मीडिया पर इस सीरीज के प्रशंसकों की संख्या और इसको पसंद करने वालों का डेटा देखकर किया जा सकता है। अभय सीरीज के प्रशंसक इसके सीजन 3 की मांग भी कर रहे हैं।

प्रमोद चक्रवर्ती कहते हैं - केन घोष इस सीरीज का आधार स्तंभ हैं। जासूसी और थ्रिलर सीरीज बनाने में इनका कोई सानी नहीं है। इन दोनों के कॉम्बिनेशन ने अभय सीरीज को दर्शकों का चहेता बना दिया है। मैं बेसब्री से अभय 2 पूरा सीज़न रिलीज़ हो रहा है और उसके बाद इसके अभय 3 का इंतजार कर रहा हूं।

यशवर्धन सिंह कहते हैं - यह वेबसीरीज सचमुच में वाओ एक्सपीरियंस वाली है। मैंने अभी तक जितनी भी सस्पेंस थ्रिलर सीरीज देखी हैं उनमें यह सबसे पसंदीदा है। मैं बिना रुके एक ही बार में पूरा सीजन देख सकता हूं। स्टोरी वास्तव में अमेजिंग है और कुणाल खेमू ने बेहतरीन काम किया है। हर एपिसोड में कुछ न कुछ नया और इंटरेस्टिंग ट्विस्ट देखने को मिलता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
crime thriller web series Abhay 2 with the sharpest, surliest Indian police officer  Directed by Ken Ghosh, ZEE5's Abhay 2 starring Kunal Kemmu and Ram Kapoor


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34dqxBb

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......