24 दिसम्बर को होगी करणवीर बोहरा की वाइफ टीजे की डिलीवरी, बोलें- 'मेरी जुड़वा बेटियां लगातार टीजे का बेबी बम्प चूम रही हैं'
पॉपुलर एक्टर करणवीर बोहर दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। इस बात की अनाउंसमेंट करण ने अपने जन्मदिन के मौके पर की है। एक्टर इन दिनों शूटिंग के सिलसिले में देहरादून में हैं जहां उन्हें वाइफ और बेटियों की कंपनी भी मिल रही है। करणवीर चाहते थे कि वाइफ की प्रेगनेंसी के 9 महीने काफी अच्छे से गुजरें। टीजे की डिलीवरी डेट सामने आ चुकी है जिसका खुलासा भी एक्टर ने कर दिया है। करणवीर बताते हैं कि डेट सामने आने के बाद से ही नए बच्चे का स्वागत करने के लिए उनकी दोनों जुड़वां बेटियां बेला और विएना बेहद एक्साइटेड हैं।
करणवीर ने हाल ही में स्पॉटब्वॉय से बातचीत में करणवीर ने टीजे की डिलीवरी डेट के बारे में बताया, 'टीजे की डिलीवरी डेट 24 दिसम्बर है। इसपर मैं और मेरी वाइफ काफी एक्साइटेड हैं। हमारी जुड़वां बेटियां विएना और बेला बहुत ज्यादा खुश हैं। वो लोग लगातार टीजे का बेबी बम्प किस करते हुए गुड मॉर्निंग और गुड नाइट विश करते रहते हैं। मेरी बेटी विएना बहुत फिक्रमंद रहती है और वो लगातार पूछती रहती है कि बेबी कैसा है'।
करणवीर का मानना है कि वो अपनी बेटियों को पहले से ही आने वाले मेहमान के लिए तैयार होना जरूरी है। उन्हें भाई या बहन के आने से खुश होना चाहिए ना कि उन्हें इसका डर होना चाहिए। टीजे की पहली प्रेगनेंसी के दौरान एक्टर उन्हें बेबी-मून पर नहीं ले जा पाए हैं इसलिए उन्होंने इस बार टीजे को अपने साथ शूटिंग में देहरादून लेकर गए हैं।
##एक्टर फिलहाल अपकमिंग फिल्म कुतुब मीनार की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में करण के पिता संजय मिश्रा बने हैं जो बेटे की अजीब बीमारी के चलते दुनिया से उन्हें बचाते हैं। ये एक पिता और बेटे की खूबसूरत कहानी होने वाली है। करण संजय जी के बड़े फैन हैं और उनके साथ काम करने पर उन्हें बेहद खुशी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31gaBNG
Comments