उर्वशी ढोलकिया ने छिपाई अपने कोरोना पॉजिटिव होने की बात, 25 दिनों बाद कोविड फ्री होने पर बोलीं- 'ये जंग काफी चैलेंजिंग थी'
महामारी के बीच लगातार कई टीवी सेलेब्स के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आ रही है। हाल ही में देबीना बनर्जी, गुरमीत चौधरी, नवीना बोले, हिमानी शिवपुरी, प्रियंका-विकास कलंतरी जैसे कई टीवी सेलेब्स संक्रमण की चपेट में आ गए थे जिनमें अब उर्वशी ढोलकिया का नाम भी शामिल हो चुका है। इस खबर के सामने आते ही हर कोई हैरान है क्योंकि उर्वशी ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की बात हर किसी से छिपाई थी। अब 25 दिनों तक इससे जूझने के बाद कोविड फ्री होने के बाद उर्वशी ने इसे छिपाने का कारण बताया है।
कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उर्वशी ने अपने इस सफर के बारे में खुलकर बात की है। इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने बताया, 'पिछले 25 दिनों से मैं ना केवल एक्शन से दूर थी बल्कि मेरे स्वास्थ के चलते ये मेरे लिए एक रोलर कोस्टर की तरह रहे हैं। मैंने चुप रहने का फैसला किया सिर्फ इसलिए क्योंकि इस लड़ाई से मुझे पूरी ताकत से लड़ना था। और जब तक मैंने इससे जीत नहीं हासिल कर ली तब तक मैंने इस बारे में बात करना ठीक नहीं समझा'।
ये जंग काफी चैलेंजिंग थींः उर्वशी
आगे उर्वशी ढोलकिया ने लिखा, 'मैं अब कोरोना से रिकवर हो चुकी हूं और सबको बताना चाहती हूं कि मैं अब कोविड फ्री हो चुकी हूं। ये एक मुश्किल समय था लेकिन मैंने परेशानियों निकलने का रास्ता खोज लिया और अब मैं पॉजिटिव एनर्जी से भरी हुई हूं। इस जंग से लड़ना और बाहर निकलना काफी चैलेंजिंग था। भगवान की कृपा के लिए शुक्रिया'।
उर्वशी से पहले उनकी कसौटी को-स्टार श्वेता तिवारी भी कोरोना संक्रमित हो गई थीं। एक्ट्रेस की रिपोर्ट 28 सितम्बर को पॉजिटिव आई थी जिसके बाद उनके शो मेरे डेड की दुल्हन की शूटिंग रोकनी पड़ी थी। अब कोरोना से ठीक होकर एक्ट्रेस ने 8 अक्टूबर से दोबारा सेट पर वापसी की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33Ke6O4
Comments