हार्ट अटैक से टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी के पिता का निधन, ब्रह्मराक्षस 2 शो की शूटिंग छोड़कर आगरा रवाना हुए एक्टर

नागिन 3 एक्टर पर्ल वी पुरी इस समय बुरे दौर से गुजर रहे हैं। एक्टर अपने पिता से बेहद करीब थे जिनका अचानक निधन हो चुका है। बताया जा रहा है कि एक्टर के पिता विपिन पुरी कुछ समय से बीमार चल रहे थे जिसके बाद गुरुवार को हार्ट अटैक से उन्होंने दम तोड़ दिया। खबर मिलते ही पर्ल शूटिंग छोड़कर अपने होमटाउन आगरा रवाना हुए हैं।

पर्ल वी पुरी इन दिनों अपने अपकमिंग शो ब्रह्मराक्षस 2 की शूटिंग के लिए मुंबई में थे। अचानक पिता की दुखद खबर मिलने के बाद एक्टर परिवार के लिए शूटिंग छोड़कर घर चले गए हैं। एक्टर के चले जाने से इस शो की शूटिंग को कुछ दिनों के लिए टाला गया है। इस मुश्किल समय में एक्टर को ब्रह्मराक्षस शो के मेकर्स की तरफ से पूरी तसल्ली दी गई है। इमोशनली टूटे हुए पर्ल को टीम का पूरा सपोर्ट मिला है। पिंकविला के सोर्स के मुताबिक, पर्ल के पिता पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और बताया ये भी जा रहा है कि उन्हें निमोनिया था।

एक महीने पहले नानी को भी खो दिया

एक्टर के लिए सितम्बर भी काफी बुरा साबित हुआ क्योंकि इस महीने एक्टर ने अपनी नानी मां को खो दिया। 25 सितम्बर को नानी के गुजरने पर एक्टर ने उनके लिए एक भावुक नोट शेयर किया था। एक्टर ने लिखा, 'ना आपके जैसा कोई था, ना कभी होगा नानी मां। हमेशा आपसे बोलता था कि आप अपना ख्याल रखना, आज बोलूंगी अब से आप हम सबका ख्याल रखना। हम आपको बहुत मिस करेंगे। आपके हाथ के ट्राइंगल वाले पराठे भेज देना थोड़े- थोड़े दिन में और चिवड़ा भी। दुनिया की सबसे अच्छी नानी'।

लॉकडाउन के बाद से ही परिवार के साथ थे पर्ल

एक्टर ने लॉकडाउन के बाद से लेकर शूटिंग शुरू होने तक का सारा समय अपने परिवार के साथ आगरा में बिताया था। एक्टर ने अगस्त में अपने माता पिता की शादी की सालगिरह में भी घर में हुए सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थीं। एक लंबी छुट्टी घरवालों के साथ बिताने के बाद एक्टर अपने अपकमिंग शो के लिए मुंबई लौटे थे।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
TV actor Pearl V Puri's father dies of heart attack, actor left shooting of Brahmraksas 2 show and left for Agra


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2H5SLFY

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......