'कसौटी जिंदगी की 2' फेम अदिति सनवाल बोलीं- मुझसे किसी के साथ सोने के लिए कहा जाता है
'कसौटी जिंदगी की 2' में कुकी बजाज का रोल कर चुकीं एक्ट्रेस अदिति सनवाल ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच के बारे में बात की। उनकी मानें तो उनके फोन पर अक्सर वल्गर मैसेज आते हैं। बकौल अदिति, "एक्टर्स होने के नाते हमारे फोन नम्बर्स कई मीडिया और पीआर ग्रुप्स के साथ शेयर होते हैं और कास्टिंग एजेंस्ट्स को ये आसानी से मिल जाते हैं।"
'मुझसे साथ सोने के बारे में कहा जाता है'
स्पॉटबॉय से बातचीत में अदिति ने आगे कहा, "कभी-कभी मुझे ऐसे मैसेज आते हैं, जिनमें मुझसे किसी के साथ सोने या शादी करने के लिए कहा जाता है। मुझे नहीं लगता कि ये लोग जेन्युइन हैं। इसलिए मैं उन्हें ब्लॉक कर देती हूं। मैं सफलता के किसी शॉर्टकट में भरोसा नहीं करती। सिर्फ कड़ी मेहनत मायने रखती है। कहा जाता है कि इंडस्ट्री में कई बेहतरीन लोग भी हैं।"
'कास्टिंग काउच इंडस्ट्री की गंभीर सच्चाई'
अदिति बताती हैं, "कास्टिंग काउच इंडस्ट्री की गंभीर सच्चाई है, जिसका अनुभव महिला और पुरुष दोनों ने किया है। सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि आज भी कास्टिंग और ऑडिशन की प्रक्रिया बेहद असंगठित है। इसलिए इन बुरे तत्वों से दूर रहने की जरूरत है, जो इंडस्ट्री को कलंकित करते हैं।"
'इंडस्ट्री में फाइनेंशियल फ्रॉड भी है'
अदिति की मानें तो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सिर्फ कास्टिंग काउच ही नहीं है, यहां फाइनेंशियल फ्रॉड भी बहुत होता है। वे कहती हैं, "यहां कई लोग हैं, जो आपको पैसे के बदले काम दिलाने का वादा करते हैं। करियर के शुरुआती दिनों में मेरा भी ऐसे लोगों से सामना हुआ है। लेकिन भगवान का शुक्र है कि मैं इस तरह के जाल में नहीं फंसी।"
अदिति के मुताबिक, ऐसे लोग आपको कन्विंस करने के लिए बड़े सेलेब्स के साथ अपनी फोटो दिखाते हैं और इनके निशाने पर ज्यादातर मुंबई से बाहर के स्ट्रगलिंग एक्टर्स होते हैं।
फ्रॉड करने वाले कैसे काम करते हैं?
इसके जवाब में अदिति ने बताया, "पहले वे आपसे कुछ फोटोग्राफ्स मांगते हैं। फिर आपको सिलेक्ट बताकर आपसे ऑडिशन वीडियो मांगा जाता है। इसके बाद वे आपसे रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर पैसा मांगते हैं और आपको कॉन्ट्रैक्ट भी भेजते हैं। एक बार जैसे ही उनके खाते में पैसा पहुंचता है, वे गायब हो जाते हैं और फिर आप कुछ नहीं कर सकते।"
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TBMIvK
Comments