महज 45 दिनों में तैयार हुआ बिग बॉस का अल्ट्रामॉडर्न घर, आर्ट डायरेक्टर बोले- 'घर के अंदर आने वाला भविष्य बनाया है'

टेलीविजन का सबसे बड़ा कंट्रोवर्शिअल रियलिटी शो 'बिग बॉस' जल्द ही अपने 14वें सीजन के साथ लौट रहा हैं। इस सीजन को भी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान होस्ट करते नजर आएंगे। पिछले सीजन की तरह इस बार इसकी शूटिंग भी मुंबई स्थित फिल्मसिटी में ही होगा।

शो शुरू होने से पहले दैनिक भास्कर ने आर्ट डायरेक्टर ओमंग कुमार से बातचीत की जिन्होंने शो का थीम 'बिग बॉस देगा 2020 को जवाब को ध्यान में रखकर इस सीजन को सावधानीपूर्वक बनाया है। ओमंग का मानना है कि ये घर अल्ट्रामॉडर्न है जो आने वाले दिनों में कंटेस्टेंट्स को और भी मनोरंजन प्रदान करेगा।

बिग बॉस हाउस एंट्री गेट।

घर के अंदर आने वाला भविष्य बनाया हैं:

वे बताते हैं, "इस साल घर का डिजाइन बनाना काफी चुनौतीपूर्ण था। कोविड के दौरान हमने ये घर बनाया जब हमारे पास ज्यादा वर्कर्स भी नहीं थे, कई अपने घर चले गए थे। साथ ही इस बात का डर था कि यदि एक साथ लोग काम करेंगे तो कहीं हमारे लोग कोरोना के चपेट में ना आ जाएं।

बिग बॉस 14 का कन्फेशन रूम।

जिस वक्त हम घर को डिजाइन कर रहे थे तब कोरोना वायरस का शुरूआती दौर था। बाहर का माहौल पूरी तरह से सुनसान था। कभी जिंदगी में सोचा नहीं था वैसा माहौल हमारे सामने था। बस इस माहौल को ध्यान में रखकर मैंने और वनिता (ओमंग की पत्नी) ने घर का डिजाइन फाइनल किया। हमने घर के अंदर आने वाला भविष्य बनाया है।"

बिग बॉस का आलीशान बाथरूम।

तकरीबन 45 दिनों के अंदर घर को खड़ा कर दिया:

वे आगे बताते हैं, "यकीन मानिए, ये घर बनाने में तकलीफ भी काफी हुई है। 50 वर्कर्स से ज्यादा हम सेट पर ला नहीं सकते थे। मास्क पहनकर और सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए काम करना आसान नहीं था। तकरीबन 45 दिनों के अंदर हमने इस घर को खड़ा कर दिया।"

गार्डन एरिया।

इस साल डिजाइन का पूरा स्टाइल ही बदलना पड़ा:

घर के डिजाइन के बारे में ओमंग बताते हैं, "कोविड को ध्यान में रखकर स्पा, सिनेमा और मॉल सब बंद हैं और हमने इन सभी को घर के अंदर बना दिया। कंटेस्टेंट्स के लिए हमने हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान किया हैं।

लिविंग एरिया।

इस साल हमें डिजाइन का पूरा स्टाइल ही बदलना पड़ा। पूरे घर में वेब डिजाइन किया हुआ है, जैसे स्पेसशिप में होता हैं। सिंगल और डबल बेड हैं जो थोड़े डिस्टेंस में बनाए गए हैं। मेटालिक फिनिश और गहरा रंग का ज्यादा इस्तेमाल किया है।

डायनिंग एरिया।

"अब तक ऑडियंस कंटेस्टेंट्स को एक साथ बैठकर खाना खाते हुए देखती थी लेकिन इस सीजन में ऐसा नहीं होगा। हमने टेबल को 4 भाग में काट दिया है - कैफेटेरिया की तरह। किचन के टेबल को पूरी तरह से बदल दिया है। ट्रांसपेरेंट कुर्सी भी होंगी। हां, इस बार जेल नहीं होगा हालांकि स्विमिंग पूल जरूर रहेगा। यकीन मानिए, ये सब हमने पहली बार किया है उम्मीद हैं कंटेस्टेंट्स को पसंद आएंगी।"

बिग बॉस हाउस कैप्टन रूम।

सलमान के घर को मेक्सिकन फील दिया हैं:

होस्ट सलमान खान के घर के डिजाइन के बारे में ओमंग बताते हैं, "सलमान के घर को हमने मेक्सिकन फील दिया है जिसमे काफी वुडन टेक्सचर का इस्तेमाल किया है। उनके घर के रंग में हमने ऑरेंज और पिले रंग का ज्यादा इस्तेमाल किया है।"

बहुत स्मार्टली पुराने सामन का इस्तेमाल किया है:

सुनने में आया हैं कि कोविद की वजह से मेकर्स ने घर बनाने के बजट में भी कटौती की है। इस बारे में ओमंग बताते हैं, "देखिए, इस बात से इंकार नहीं करूंगा कि पूरी दुनिया में फाइनेंशियल क्रंच चल रहा हैं तो हमारे यहां क्यों नहीं होगा? हमने बहुत स्मार्टली पुराने सामन का इस्तेमाल किया है।"

ये हैं बिग बॉस हाउस की लग्जरी सुविधाएं

बिग बॉस का मिनी थिएटर।
बिग बॉस 14 स्पा।
बिग बॉस 14 माल।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Big Boss's ultramodern house was ready in just 45 days, Art Director said - 'Made future coming inside the house'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ilNnLN

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......