450 करोड़ की डबल फीस लेकर होस्ट सलमान आज रात 9 बजे करेंगे मेहमानों का स्वागत; पिछले सीजन के विनर और रनर-अप भी होंगे शो का हिस्सा

आज रात 9 बजे से बिग बॉस सीजन 14 की शुरुआत होगी। शो को सलमान ही होस्ट कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस बार फीस डबल कर दी है। इस बार 450 करोड़ की डील हुई है। शो में बिग बॉस-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला, बिग बॉस-7 की विनर गौहर खान और बिग बॉस 11 की फर्स्ट रनर अप हिना खान भी हिस्सा लेंगी।

बिग बॉस सीजन 14 अपडेट्स-

  • हिना खान अपनी सिजलिंग परफॉर्मेंस देंगी। उन्होंने पहले ही कह दिया है कि वो ईंट का जवाब पत्थर से देंगी।

सलमान सबसे महंगे होस्ट

सलमान खान इस पूरे सीजन के लिए 450 करोड़ रुपए ले रहे हैं। उन्हें हर एपिसोड के लिए 20 करोड़ रुपए मिलेंगे। तीन महीने की पूरी डील 450 करोड़ रुपए में हुई है। सलमान इस सीजन में हर हफ्ते महज एक दिन ही शूट करेंगे। जिसमें एक साथ दो एपिसोड की शूटिंग होगी। यानी सलमान हर एक दिन के शूट के 40 करोड़ रुपए ले रहे हैं। जबकि पिछले यानी बिग बॉस सीजन-13 में सलमान खान को 200 करोड़ रुपए मिले थे।

ये हैं इस बार के कंटेस्टेंट

बिग बॉस सीजन 14 में फिलहाल 12 कंटेस्टटेंट ही शो का हिस्सा होंगे। इनमें खास तौर पर निक्की तंबोली, सारा गुरपाल, शजाद देओल, ऐजाज खान, जान कुमार सानू, निशांत सिंह मलखानी, पवित्रा पूनिया, जैसमिन भसीन, रूबीना दिलाइक, अनुभव शुक्ला, राहुल वैद्य और राधे मां शामिल हैं।

गोरेगांव में बने सेट पर मॉल भी मौजूद

कोरोना काल में आयोजित किए जा रहे शो का सेट फिल्मसिटी में तैयार किया गया है।लगातार भारी बारिश के चलते सेट बनने और रिकवर होने में देरी हुई। इसलिए ग्रैंड प्रीमियर 27 सितम्बर की जगह पोस्टपोन करके 3 अक्टूबर को हो रहा है। सेट की खास बात यह है कि इस बार इसमें बीबी मॉल भी होगा, जहां से घर के सदस्य शॉपिंग कर पाएंगे।

कोविड को ध्यान में रखकर स्पा, सिनेमा और मॉल सब बंद थे, जिसके कारण सुरक्षा की दृष्टि से मेकर्स ने इन सभी को घर के अंदर ही बना दिया। इस बार​​​ कंटेस्टेंट्स के लिए हर प्रकार की सुविधाएं घर में ही रखी हैं।

कोरोना काल में 45 दिन में तैयार किया घर

बिग बॉस हाउस के आर्ट डायरेक्टर ओमंग कुमार हैं, जिन्होंने शो का थीम 'बिग बॉस देगा 2020 को जवाब को ध्यान में रखकर इस सीजन में हाउस को अल्ट्रामॉडर्न बनाया है। ओमंग और उनकी पत्नी वनिता ने 50 वर्कर्स के साथ मास्क पहनकर और सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते तकरीबन 45 दिनों के अंदर इस घर को खड़ा कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bigg Boss Season 14 Preview grand premiere News and updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cWddFm

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......