इन सेलेब्स ने खूब किया शादी का ढोंग, किसी को मिले 50 लाख तो किसी ने चार महीने में ही लगा दिए घरेलू हिंसा के आरोप
बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट जसलीन मथारू ने सिंगर अनूप जलोटा के साथ कुछ फोटोज शेयर कर खलबली मचा दी है। वायरल फोटोज में जसलीन और अनूप जलोटा दूल्हा-दुल्हन के गेट-अप में नजर आ रहे हैं जिसको देखकर यह कयास लगने लगे कि क्या दोनों ने शादी कर ली है।

इस बारे में दोनों ने चुप्पी साधी रखी है लेकिन यह दोनों बिग बॉस 12 के दौरान से ही चर्चा में हैं। दरअसल, शो के दौरान इन्होंने कहा था कि हम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। तब दोनों ने इस जोड़ी की कहानी पर हैरानी जताई थी क्योंकि इनकी उम्र के बीच 27 साल का अंतर है।
जसलीन जहां 30 साल की हैं। वहीं, अनूप जलोटा 67 साल के हैं। शो से बाहर निकलते ही दोनों के सुर बदल गए थे और इन्होंने कहा था कि हम दोनों में गुरु-शिष्य का रिश्ता है।अनूप जलोटा ने अच्छा लड़का ढूंढकर जसलीन का कन्यादान करने की भी बात कही थी। ऐसे में दर्शक भांप गए थे कि यह सब पब्लिसिटी स्टंट है और दोनों ने बिग बॉस को टीआरपी दिलाने के लिए प्यार की झूठी कहानी रची थी।
हालांकि, टीवी की दुनिया में ये नई बात नहीं है। रियलटी शो के नाम पर दर्शकों के सामने पहले भी शादी और अफेयर की झूठी कहानियां पेश की गई हैं। नजर कुछ ऐसे ही सेलेब्स पर जिन्होंने टीवी पर नकली शादी का ढोंग रचा।
नेहा कक्कड़
नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण पिछले साल शादी को लेकर सुर्खियों में थे। इंडियन आइडल के सेट पर दोनों के माता-पिता ने पहुंचकर रिश्ता पक्का करने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि दोनों 14 फरवरी को शादी कर लेंगे। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और आदित्य के पिता उदित नारायण ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि शादी की खबरें केवल 'इंडियन आइडल 11' की टीआरपी बढ़ाने के लिए उड़ाई गईं जहां मेरा बेटा एंकर और नेहा जज थीं।
अली मर्चेंट-सारा खान

इन्होने भी बिग बॉस 4 में शादी का नाटक किया था जिसके लिए इन्हें 50 लाख रुपए की मोटी रकम दी गई थी। बिग बॉस के घर में हुई इस शादी में इनके परिवार वालों ने भी हिस्सा लिया था लेकिन घर से बाहर निकलने के एक महीने के भीतर ही दोनों ने ये शादी तोड़ दी थी।
राखी सावंत

टेलीविजन पर स्वयंवर के नाम पर भी एक समय शादी के खूब नाटक हुए। राखी ने राखी का स्वयंवर नाम के शो में एनआरआई इलेश को अपना पति चुनने का नाटक किया था। लेकिन स्वयंवर के अंत में उन्होंने इलेश के साथ शादी ना करके सिर्फ सगाई की। इसके कुछ महीनों बाद उनसे ब्रेकअप करके अलग हो गईं।
रतन राजपूत

टीवी एक्ट्रेस रतन ने भी रतन का रिश्ता नाम के टीवी स्वयंवर में दिल्ली के सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अपना भावी पति करार दिया था लेकिन शो खत्म होने के बाद उन्होंने उस कंटेस्टेंट से शादी नहीं की और अलग हो गईं।
राहुल महाजन

राहुल महाजन ने भी रियलिटी शो 'राहुल दुल्हनिया ले जाएगा' में डिम्पी गांगुली से शादी रचाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन शादी के चार महीने बाद ही डिम्पी ने राहुल पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाकर सबको चौंका दिया था। इसके कुछ सालों बाद दोनों का तलाक हो गया था। डिम्पी ने राहुल से तलाक के बाद दूसरी शादी कर ली थी जबकि राहुल ने भी तीसरी शादी कर ली थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nB2rJr
Comments