61 साल के संजू का कैंसर हुआ ठीक, दो महीने पहले सामने आई थी चौथी स्टेज की बीमारी की बात

फिल्म अभिनेता संजय दत्त के कैंसर से मुक्त हो गए हैं। संजय दत्त के करीबी दोस्त ने खबर की पुष्टि है। उन्होंने बताया कि सोमवार को 61 साल के संजू ने कोकिलाबेन हॉस्पिटल में पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी (पीईटी) स्कैन करवाई थी, जो कैंसर की सबसे ऑथेंटिक जांच मानी जाती है। उसमें पता चला कि अब संजू कैंसर फ्री हैं।

पिछले दिनों कहा था- मैं इसे हरा दूंगा

पिछले दिनों संजय दत्त ने एक वीडियो में पहली बार अपनी बीमारी के बारे में बात की थी। सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट अलीम हाकिम ने अपने सोशल मीडिया पेज पर संजू का यह वीडियो शेयर किया था। इसमें संजय दत्त अलीम से सबका इंट्रोडक्शन कराया था और फिर अपने माथे पर आया निशान दिखाते हुए कहा था, "अगर आप यह देखें तो पाएंगे कि यह मेरी जिंदगी का हालिया निशान है। लेकिन मैं इसे हरा दूंगा। मैं कैंसर से जल्दी ही मुक्त हो जाऊंगा।"

11 अगस्त को कैंसर की बात सामने आई थी

संजय दत्त 8 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे, जहां उनके कुछ टेस्ट हुए थे। इसके तीन दिन बाद 11 अगस्त को यह बात सामने आई थी कि वे लंग कैंसर से जूझ रहे हैं।

कोकिलाबेन हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजू चौथी स्टेज के कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में चल रहा था। हालांकि, उन्होंने या उनके परिवार ने इस बात की पुष्टि नहीं की थी। संजू की बीमारी की खबर मीडिया में आने के बाद उनकी पत्नी मान्यता ने आधिकारिक बयान जारी कर लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की थी।

मान्यता ने पोस्ट में लिखा था- मैं उन सभी का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने संजू के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं मांगी हैं। हमें इस मुसीबत की घड़ी से बाहर आने के लिए आप सबकी प्रार्थनाओं की जरूरत है। इस परिवार ने पहले भी बहुत कुछ सहन किया है, लेकिन मुझे विश्वास है कि यह वक्त भी बीत जाएगा। आप सबसे मेरी यह गुजारिश है संजू के चाहने वाले किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
करीब दो महीने पहले संजय दत्त को लंग कैंसर की खबर सामने आई थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o6i2kf

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......