महाअष्टमी पर शिल्पा शेट्टी ने 9 कन्याओं के पैर धोए और उन्हें भोजन कराया, आरती उतारकर उनका आशीर्वाद भी लिया

नवरात्रि की महाअष्टमी पर शिल्पा शेट्टी ने घर में कन्या पूजा की। इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, "आज अष्टमी के शुभ अवसर पर हम अपनी खुद की देवी समिषा (बेटी) के साथ सौभाग्यशाली हैं और धन्य हुए। समिषा की यह पहली नवरात्रि है। इसलिए हमने उसकी और 8 अन्य बच्चियों की कन्या पूजा की। पूरी सावधानी के साथ उनका स्वागत किया।"

शिल्पा ने आगे लिखा है, "सबसे बड़ी देवी महागौरी और उनके 9 रूपों का आभार व्यक्त करने का हमारा अपना तरीका है। हालांकि, इस साल हमने मास्क पहना और सभी सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखकर पूजा की। फिर भी, इन छोटी बच्चियों की सेवा और लाड़-प्यार करने का एक सुंदर एहसास है।"

शिल्पा ने कन्याओं के पैर धोए, भोज भी कराया

शिल्पा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वे पहले समिषा के पैरों पर तिलक लगाती और फिर पुष्प अर्पित करती नजर आ रही हैं। इसके आगे वे दूसरी कन्याओं के पैर धोती, उन्हें चुनरी उड़ाती और भोज कराती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, शिल्पा ने भोज के दौरान सभी कन्याओं की आरती भी उतारी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shilpa Shetty fed and worshipped little girl on the occasion of Ashtami


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TjvaEC

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......