घर में एंट्री लेने के लिए जान सानू ने ट्रिम किए थे बाल, मां बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा और मैं ये देखकर इमोशनल हो गई थी'

टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 14 शुरू होते ही लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो की शुरुआत में ही कुछ चुनिंदा घरवालों को मुश्किल टास्क दिए गए थे जिनमें रुबीना दिलैक, जान कुमार सानू, निशांत मलकानी, सारा गुरपाल शामिल थे। इन कंटेस्टेंट्स पर सीनियर कंटेस्टेंट्स ने रिजेक्टेड का ठप्पा लगा दिया था जिसके बाद सभी को घर में एंट्री लेने के लिए बड़े त्याग करने पड़े थे। शो के पहले दिन ही सीनियर कंटेस्टेंट्स ने जान सानू के सामने बाल ट्रिम करवाने की मांग रखी थी जिसे पूरा कर उन्होंने खूब सराहना हासिल की थी। हालांकि जान की मां इससे काफी दुखी हुई थीं।

घरवालों और फैंस के अलावा जान सानू की मां रीता भट्टाचार्या ने ई-टाइम्स से बातचीत के दौरान बेटे के बाल ट्रिम होने पर थोड़ा दुख भी जताया। उन्होंने कहा, हां मुझे बहुत बुरा लगा था और मैं काफी इमोशनल भी हो गई थी जब उसने ये मोहक हेयरकट की तो। मैं जानती हूं कि उसे अपने बाल कितने पसंद हैं। उसे बालों में तेल लगाना, शैम्पू करना और अपने बालों का खयाल रखना बहुत पसंद है। उसके बाल बहुत घने हैं।

मुझे उसका कॉन्फिडेंट पसंद आयाः रीटा

जान की मां को जहां बेटे के बाल ट्रिम होने का दुख है वहीं उन्होंने इस फैसले की सराहना भी की है। रीटा आगे बताती हैं, मुझे उसके इस फैसले से काफी खुशी हुई। मैं शॉक हो गई थी जब उसने हेयरकट करवाया तो। लेकिन बाद में मुझे उसका कॉन्फिडेंस काफी पसंद आया कि वो बिना परेशानी क्रिएट किए या रोए इस बात के लिए राजी हो गया।

जान सानू बिग बॉस 14 में अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। लोगों को सलाह देते हुए सिंगर अपना पक्ष भी बखूबी रख रहे हैं। शो में जल्द ही उनकी बाकी घरवालों से गर्मागर्मी होने वाली है जिसका कारण उनकी और निक्की की बढ़ती दोस्ती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jan Sanu trimmed hair to take entry into the house, mother said- 'I felt very bad and I was emotional when I saw this'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nwRjNP

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......