कंधे की चोट के चलते रियलिटी शो से निकाले गए थे ऐजाज खान, मेकर्स ने कहा था- 'हम आपको हैंडीकैप होने पर फायदा नहीं दे सकते, ये स्पेशल शो नहीं है'

टेलीविजन से लेकर फिल्मों में अपनी पहचान बना चुके ऐजाज खान इन दिनों पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 14 का हिस्सा हैं। पहले हफ्ते जहां ऐजाज बैकफुट पर थे वहीं अब उन्होंने लोगों को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है। इसी बीच अब एक्टर का पुराना इंटरव्यू सामने आया है जिसमें उन्होंने बताया कि उनके कंधे पर चोट लग जाने के कारण उन्हें डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा शुरू होने से पहले ही छोड़ना पड़ा था। इस दौरान उन्हें कुछ लोगों ने काफी दिल दुखाने वाली बातें कहते हुए हैंडीकैप तक कह दिया था।

ऐजाज खान ने पिंकविला से बातचीत में अपनी करियर के सबसे मुश्किल दौर के बारे में बात करते हुए कहा, 'मेरे लिए सबसे मुश्किल था मेरे कंधों में चोट लगना वो भी दो बार। उस समय हमारे पास इंटरनेट नहीं हुआ करता था। एक समय ऐसा था जब मेरी कंधे की सर्जरी बिगड़ गई थी। कंधा उतरने के बाद उसे सही से नहीं बैठाया गया था और 16 दिन के बाद उसी कंधे में दोबारा चोट लग गई थी। लगभग देढ़ साल तक मेरा कंधा सही नहीं था लेकिन मैंने कभी उम्मीद नहीं खोई'।

आगे एक्टर ने कहा, 'उस समय में बांद्रा के छोटे से अपार्टमेंट में रहता था। जिंदगी बहुत आसान थी। मैंने चोट के बावजूद कई काम किया। मैं दर्द से रोता था, मुझे इससे निकलने में देढ़ साल लगे। इस चोट ने मुझे सिखाया कि आप अगर मन बना लो तो आप वापसी कर सकते हो'।

डांस रिहर्सल के दौरान हुआ हादसा

कंधे की चोट के चलते ऐजाज को ना केवल डांस रियलिटी शो छोड़ना पड़ा बल्कि उन्हें काफी कुछ सुनना भी पड़ा। इस बारे में एक्टर बताते हैं, 'मैं डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा करने वाला था। शो के लॉन्च होने के महज तीन दिन पहले मैं अपनी डांस पार्टनर को उठाने की प्रैक्टिस कर रहा था। इस दौरान लड़की की पकड़ छूट गई और मेरी उंगली मुड़ी जिससे वो मेरे कंधे पर आ गिरी। मैं खुद से सांस लेने के लिए कह रहा था। मैं एक डांसर था, मेरा बहिना कंधा पहले ही तकलीफ में था जिसके बाद दाहिने कंधे पर भी चोट आ गई थी। उस समय कुछ लोग ऐसे थे जिन्होंने मुझसे कहा था, हम आपको हैंडीकैप होने का फायदा नहीं दे सकते, हम कोई स्पेशल डांस शो नहीं चला रहे। ये सुनकर मुझे काफी दुख हुआ था क्योंकि ये सब डांस रिहर्सल के दौरान हुआ था। मुझे बुरा लगा लेकिन मैंने पूरी ताकत से वापसी की'।

ऐजाज खान साल 2013 में इस शो में हिस्सा लेने वाले थे हालांकि उन्होंने आखिरी समय में इससे इनकार कर दिया था। फिलहाल एक्टर बिग बॉस 14 का हिस्सा हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aijaz Khan was removed from the reality show due to a shoulder injury, the makers said- 'We cannot give you the handicap advantage, this is not a special show'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k7Xwxy

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......