पिता को खोने पर पर्ल वी पुरी ने लिखा भावुक नोट- 'आपके लिए बहुत सपने देखे थे, लेकिन अब उन्हें कभी पूरा नहीं कर पाऊंगा'

नागिन 3 एक्टर पर्ल वी पुरी के पिता विपिन पुरी का निधन गुरुवार को हार्ट अटैक से हो गया है। जब एक्टर को इस बात की जानकारी मिली तो वो मुंबई में अपने अपकमिंग शो ब्रह्म राक्षस 2 की शूटिंग कर रहे थे। खबर मिलते ही एक्टर शूटिंग छोड़कर अपने होमटाउन आगरा रवाना हुए थे। अब एक दिन बाद एक्टर ने अपने पिता के लिए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया है। एक्टर का कहना है कि उन्होंने अपने पिता के लिए कई सपने देखे थे जिनके पूरा होने से पहले ही उनके पिता हमेशा के लिए चले गए।

एक्टर ने अपने पिता के साथ बिताए हुए कुछ खूबसूरत पलों की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। इसके साथ उन्हें खोने का दुख व्यक्त करते हुए पर्ल लिखते हैं, 'मैंने अपने पिता को खो दिया, स्वर्गीय श्री विपिन पुरी। वो एक हैप्पी सोल थे, जिंदगी से भरपूर, एक अच्छे इंसान। मैं जो भी हूं वो उसका सार थे। मैं अपने पिता का एक पर्सेंट भी नहीं हूं जो मेरे पिता थे मगर इस ‘थे’ ने मेरी बैकबोन तोड़ दी है'।

बाप का होना ही अपने आप में बहुत बड़ा सहारा हैः पर्ल

आगे एक्टर ने लिखा, 'मैं सभी से विनती करना चाहता हूं कि जितना हो सके उतना अपने पैरेंट्स से प्यार करें। उन्हें जिंदगी में खुशियां दें। उनके लिए जो बेहतर कर सको वो करो इससे पहले की बहुत देर हो जाए। वक्त का कुछ नहीं पता। मेरे अपने पिता के लिए कई सारे सपने थे लेकिन अब मैं उन्हें कभी पूरे नहीं कर पाऊंगा। जिंदगी में पहली बार मुझे पॉवर-लेस महसूस हुआ। आज एहसास हुआ कि बाप का होना ही अपने आप में बहुत बड़ा सहारा होता है। बहुत ताकत मिलती है सिर्फ उनके होने से'।

आज मुझे बहुत बड़ी सीख मिली हैः

आगे पर्ल ने पिता की दी हुई सीख याद करते हुए लिखा, 'मेरे पापा कहते थे, सब कुछ लुटाकर भी अगर कुछ सीख या सीखने को मिले तो उसे सस्ता समझो। सीखना बहुत जरूरी है और आज वक्त ने मुझे ये सिखा दिया कि जब तक मां बाप हैं उनके साथ रहना, रोज सुबह उनका आशीर्वाद लेना, उनके साथ वक्त बिताना बहुत जरूरी है। आप सभी से मेरी गुजारिश है प्लीज अपने परिजनों से जितना हो सके उतना प्यार करें और उनके साथ रहें, चाहे जो हो जाए। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं पापा, आप बेस्ट हो'।

लॉकडाउन के बाद से ही पर्ल अपने परिवार के साथ आगरा में थे। कुछ दिनों पहले ही पर्ल शूटिंग शुरू होने पर मुंबई लौटे थे। पिता से पहले 25 सितम्बर को पर्ल की नानी का भी देहांत हो गया था जिनके लिए एक्टर ने भावुक पोस्ट शेयर की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pearl V Puri wrote emotional note on losing his father - 'I had many dreams for you, but now I will never be able to fulfill them'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k57tvE

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......