रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही अनीता राज हुईं क्वारैंटाइन, बाद में सेट में मौजूद तीन अन्य लोगों की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

वेटरन एक्ट्रेस अनीता राज कोरोना की चपेट में आ गई हैं। 58 वर्षीय अभिनेत्री टीवी शो 'छोटी सरदारनी' की शूटिंग के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। सुनने में आया है कि अनीता के अलावा शो से जुड़े 3 मेंबर्स की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान, अनीता राज ने बताया, "कुछ दिन पहले मेरी तबियत थोड़ी नाजुक हो गई थी। मुझे हल्का बुखार भी था और चूंकि मैं हर दिन शूट पर जाया करती थी इसीलिए मैंने अपना कोरोना टेस्ट करवाने का फैसला लिया जिसमे मेरी रिपोर्ट्स पॉजिटिव आईं। रिपोर्ट आते ही मैंने खुद को सेल्फ क्वारैंटाइन कर दिया है। डॉक्टर्स की सलाह से मैं अब काफी अच्छा महसूस कर रही हूं और क्वारैंटाइन पीरियड खत्म होते ही शूटिंग करना शुरू कर दूंगी।"

अनीता राज के कोरोना संक्रमित होने पर शो के मेकर्स ने टीम से जुड़े हर मेंबर्स को कोरोना टेस्ट करवाने की सलाह दी जिसमे से 3 अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। शो की लीड एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया बताती हैं, "जी हां, सेट से कुछ और लोग भी कोरोना संक्रमण के चपेट में आए हैं। मैंने भी एक नहीं बल्कि दो बार टेस्ट करवाया जिसमें मैं दोनों बार नेगेटिव आई हूं। अनीता मैम और टीम के दूसरे सदस्य फिलहाल क्वारैंटाइन में हैं।"

बता दें, टीवी एक्टर्स राजेश कुमार, उर्वशी ढोलकिया, गुलकी जोशी, श्वेता तिवारी, अदिति गुप्ता, राजेश्वरी सचदेव, मोहेना कुमारी, श्रेनु पारेख, पार्थ समथान, करम राजपाल, हिमानी शिवपुरी, संजय गंगनानी और दिशा परमार को भी कोरोना हो चुका था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Anita Raaj quarantine herself as soon as the her covid 19 report came positive, later three other member in the set were reported positive


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oETEqc

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......